फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav inaugurates digitalisation of UP assembly.

यूपी: अब घर बैठे देखें सदन में अपने विधायक की परफॉर्मेंस

Mon, 22 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav inaugurates digitalisation of UP assembly.
- फोटो : amar ujala

प्रदेश के लोग अब घर बैठे ऑनलाइन विधानसभा में अपने विधायक की परफॉर्मेंस जान सकेंगे। यही नहीं, विधानसभा की पूरी कार्यवाही ऑनलाइन देखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान भवन में विधानसभा की 25 वर्षों की कार्यवाही के डिजिटलाइजेशन का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका लाभ सदस्यों के साथ-साथ शोधकर्ताओं व आम आदमी को भी मिलेगा। विधानसभा की पूरी कार्यवाही के डिजिटलाइजेशन को एक बेहतरीन पहल बताते हुए अखिलेश ने कहा कि इससे क्षेत्रीय जनता को अपने जनप्रतिनिधि की कार्यप्रणाली को देखने-समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी कामकाज में तकनीक के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दे रही है जिससे लोगों को सहूलियत होने के साथ-साथ पारदर्शिता आए और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के दस्तावेजों के साथ-साथ गजेटियर का भी डिजिटाइजेशन कराया गया है। समाजवादी पेंशन योजना का खास तौर पर जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन स्वीकृत करने की प्रक्रिया में भले ही देरी हो सकती है, लेकिन एक बार स्वीकृत हो जाने के बाद लाभार्थी के खाते में रकम पहुंचने में न तो विलंब की संभावना होती है और न ही भ्रष्टाचार की। मोबाइल से भी लोगों तक चीजें पहुंचने लगी हैं।

'मीडिया के लोग निगेटिव ही ढूंढते हैं'

Akhilesh Yadav inaugurates digitalisation of UP assembly.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी हर चीज में आगे है। मीडिया को भी यूपी को लेकर देश-दुनिया की धारणा बदलने में सहयोग करना चाहिए। हालांकि मीडिया के लोग निगेटिव ही ढूंढते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के विधानसभा में दिए गए भाषणों या उठाए गए मुद्दों को भी आसानी से जाना जा सकेगा।

इस मौके पर मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव दीपक सिंघल एवं प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम के नए कार्यालय में हम ही बैठेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान भवन के सामने सीएम का नया कार्यालय बना है। जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा, हम ही दोबारा वहां बैठेंगे, इसीलिए अपनी पसंद का बनवाया है।

राजनीति में आ रही गिरावट होगी कम

Akhilesh Yadav inaugurates digitalisation of UP assembly.
आजम खां - फोटो : amar ujala

संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही का डिजिटलाइजेशन होने से राजनीति में आ रही गिरावट कम करने में मदद मिलेगी।

लोग जान सकेंगे कि उनके प्रतिनिधि का सदन में क्या चरित्र है और बाहर कैसा आचरण है। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा। कहा- जनता को अब सदन की सही खबरें मिल सकेंगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर तंज कसा
आजम ने बिना नाम लिए बसपा से भाजपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी तंज कसा। कहा-जब रातों-रात सोच सेकुलरिज्म से हटकर किसी और तरफ चली जाती है तो ऐसे लोगों की कलई खुल जाएगी। सही चीजें सामने आएंगी।

भाजपा नेता को किया आगाह, कहा-कुर्सी का खतरा

Akhilesh Yadav inaugurates digitalisation of UP assembly.

आजम ने भाजपा के नेता सुरेश खन्ना की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे हमारे अच्छे दोस्त हैं। अच्छे इंसान भी हैं, मगर दिल्ली का दवाब रहता है, क्या करें।

हाल ही एक साहब (मौर्य) उनकी पार्टी में आए हैं। बुलंद आवाज वाले हैं। खैर मनाइए अपनी कुर्सी की। खन्नाजी, खतरा है आपके लिए। बचाकर रखें खुद को। ऐसा न हो कि अफसोस करना पड़े।

अब 1952 तक की कार्यवाही का होगा डिजिटलाइजेशन
विधानसभा की कार्यवाही के डिजिटलाइजेशन का कार्य परसिस्टेंट सिस्टम लि. और सिमेंटिकबिट्स के माध्यम से कराया गया है।

पहले चरण में बीते 25 वर्षों की कार्यवाहियों का डिजिटाइजेशन किया गया है। दूसरे चरण में 1952 तक की कार्यवाही का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed