मीडिया से सीएम अखिलेश बोले, 'डू नॉट डिस्टर्ब'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। सरकार चाहती है कि शिक्षा पूरी करने के बाद नौजवानों को रोजगार के अवसर जल्द उपलब्ध हों।
मुख्यमंत्री बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर ग्रेटर नोएडा में निजी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार सिद्धार्थनगर में राज्य विश्वविद्यालय समेत अपने बजट से भी शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर रही है।
सरकार चाहती है कि प्रदेश के नौजवान न केवल अच्छी शिक्षा हासिल करें, बल्कि विज्ञान और तकनीक के मामले में भी किसी से पीछे न रहें।
शिलान्यास के बाद मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री से सवाल करने चाहे तो उन्होंने कहा कि सवालों के जवाब बाद में देंगे। डीएनडी टोल टैक्स घोटाले से जुड़े जवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, डीएनडी, यानी डू नॉट डिस्टर्ब।
... तो अंधविश्वास तोड़कर करेंगे उद्घाटन
अखिलेश ने कहा कि यदि प्राइवेट यूनिवर्सिटी का निर्माण तेजी से हुआ और इसे जुलाई 2016 से शुरू किया गया तो वे मुख्यमंत्री के नोएडा न जाने का अंधविश्वास तोड़कर इसका उद्घाटन करेंगे।
इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली, ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल व डीजीपी एके जैन, विनीत जैन, श्रीजीत मिश्र और एस. मदुरै आदि मौजूद थे।