फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav in BJP hatao pradesh bachao rally in Lucknow.

यूपी: भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ महारैली में अखिलेश यादव, बोले- आपके मान-सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे

Thu, 25 Nov 2021 04:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Nov 2021 04:39 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनक्रांति पार्टी द्वारा आयोजित 'भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ, जनवादी जनक्रांति महारैली' में कहा कि वह चौहान समाज को निराश नहीं करेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav in BJP hatao pradesh bachao rally in Lucknow.
आयोजित महारैली का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के ईको गार्डेन में जनक्रांति पार्टी द्वारा आयोजित 'भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ, जनवादी जनक्रांति महारैली' को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के साथ ही चौहान समाज का भविष्य सुरक्षित है। इसलिए आगामी चुनाव में सपा को हर बूथ से जिताना होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो चौहान समाज को हिस्सेदारी व भागीदारी मिलेगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि जो विश्वास चौहान समाज ने जताया है वह उसे निभाने का प्रयास करेंगे। समाज के मान-सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे। भाजपा सरकार एयरपोर्ट, हवाई जहाज सहित सभी सरकारी उपक्रम बेचने का कार्य कर रही है। इसी की वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है और नौकरियां खत्म हो रही है। भाजपा का पूरा मंत्रिमंडल आज एक नए एयरपोर्ट का शिलान्यास कर रहा है। यह शिलान्यास भविष्य में भाजपा के बेचने के काम आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौहान समाज को भाजपा ने धोखा दिया है। भरोसा दिलाते हैं कि सपा की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी और चौहान समाज संघ सभी जातियों को उनकी भागीदारी के मुताबिक हक दिलाया जाएगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहे। संजय चौहान के साथ ही महान दल के केशव मौर्य, ओमप्रकाश राजभर, कृष्णा पटेल सहित तमाम नेता जोड़ रहे हैं। इससे यूपी में सतरंगी तस्वीर दिखेगी। यही तस्वीर विकास का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग सिर्फ नाम बदलने के काम में लगे हैं वे खुशहाली नहीं दे सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कमेंट करते हुए कहा कि जो लोग एक रंग वाले हैं वे कभी भी खुशहाली नहीं दे सकते है। जब से यूपी के मुख्यमंत्री बाबा बने हैं तब से प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। नाम बदलने वालों को इस बार जनता बदल देगी।सपा की सरकार बनी तो हर वर्ग को हक और सम्मान दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed