{"_id":"bc661961abd594f1e5ad24af180a9794","slug":"akhilesh-yadav-impress-with-gujrat-development-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मॉडल पर 'दूध' देंगे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मॉडल पर 'दूध' देंगे अखिलेश यादव
अमर उजाला/लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी से राजनीतिक दृष्टि से सपा सरकार जितनी भी दूरी बनाए, लेकिन मॉडल तो मोदी का ही पसंद है।
विज्ञापन
यही वजह है कि मोदी राज के बनासकांठा की एक सहकारी संस्था को राजधानी लखनऊ में अत्याधुनिक डेयरी प्लांट लगाने के लिए जमीन देने का फैसला हुआ है।
अगले हफ्ते बृहस्पतिवार को यहां कैबिनेट की बैठक में बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ पालनपुर को 20 एकड़ जमीन देने के फैसले पर मुहर लगाए जाने की तैयारी है। यह संस्था अमूल ब्रांड का दुग्ध उत्पाद तैयार करती है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक साल पहले चक गंजरिया में एक अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया था। मगर पैसे की कमी कहें या अन्य कोई वजह, सरकारी स्तर पर डेयरी का काम शिलान्यास के आगे नहीं बढ़ पाया और एक साल बीत गया।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से गुजरात का बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, पालनपुर प्रदेश सरकार के संपर्क में था। संस्था के अधिकारी कई बार प्रदेश की यात्रा कर शासन के अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं।
विज्ञापन
अब गुजरात की इस सहकारी संस्था को चकगंजरिया की 20 एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव पर तीन अक्तूबर को फैसला हो सकता है। इस डेयरी प्लांट से पांच लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध व दुग्ध उत्पाद का उत्पादन होगा।
संस्था को इस प्लांट को लगाने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है। साथ ही शर्त लगाई गई है कि संस्था को सूबे के किसानों से ही दूध लेना होगा।