फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav honoured talented students

प्रदेश भर की मेधा को अमर उजाला ने किया सम्मानित

Wed, 01 Jul 2015 08:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 01 Jul 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav honoured talented students

‘अमर उजाला’ के ‘मेधावी छात्र सम्मान-2015’ में प्रदेश भर के होनहार विद्यार्थियों को सीएम अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में हर जिले के बच्चे को सम्मानित करने के साथ उन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर दोनों ही कक्षाओं के टॉपरों को सम्मानित किया गया। लखनऊ के बच्चों को मौके पर उपहार में मिली साइकिल तुरंत दे दी गई लेकिन यूपी के बाकी जिलों से आए बच्चों को उनकी सुविधा को देखते हुए एक प्रमाण पत्र दिया गया है। जिसे दिखाकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिखाकर बच्चे साइकिल प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण के बाद मेधावियों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां आकर मैं बहुत संतुष्ट महसूस कर रहा हूं। अमर उजाला के ऐसे आयोजन मेधावियों के अंदर ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि संघर्ष की यह एक शुरुआत है। पूरी जिंदगी अलग-अलग की प्रतिस्पर्धा होती है। अभी यह प्रतिस्पर्धा पढ़ाई को लेकर है। आगे इन्हीं मेधावियों को कैरियर की लड़ाई लड़नी है।

पिछले वर्ष की तरह इस साल भी ‘अमर उजाला’ की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर जनपद से पहला स्थान हासिल करने वाले और प्रदेश भर के टॉप 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के लिए मंगलवार शाम से ही प्रदेश भर के मेधावी विद्यार्थी राजधानी में जुटने लगे थे।

बदल गया है युग

akhilesh yadav honoured talented students

अपने भाषण में सीएम ने कहा कि युग बदल गया है। पहले लोग ऑटोग्राफ मांगते थे अब सेल्फी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यहां से यह प्रण करके जाना चाहिए कि हम जीवन में कुछ ऐसा करें कि लोग हमारी सेल्फी लेने के ‌लिए लाइन में खड़े हों।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार की कोशिश है कि यदि कोई बच्चा मेधावी है तो उसकी पढ़ाई में रुकावट नहीं आनी चाहिए। सरकार का खजाना उन बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश के स्वास्‍थ्य मंत्री अहमद हसन और माध्यमिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कराए जाने वाले ऐसे आयोजन बच्चों के बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

सबसे पहले हुआ इनका सम्मान

akhilesh yadav honoured talented students

सीएम अखिलेश यादव सबसे पहले टॉप 10 छात्रों को सम्मानित ‌क‌िया। ये हैं वो प्रत‌िभाशाली छात्र...
ज्योति राठौर
मानसी जायसवाल
मो.कासिफ अंसारी
दिव्यांशी तिवारी
अंजलि तिवारी
एश्वर्या दत्त
तृप्ती गुप्ता
सचिन शुक्ला
कल्पना वर्मा
इकरा अंजुम
सीएम अ‌ख‌िलेश ने इन बच्चों को प्रशस्त‌ि पत्र और साइक‌िल देकर सम्मा‌न‌ित क‌िया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed