फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav honored families of those who lost their lives in farmers movement in Lucknow

UP: 'वोट चोरी न रुकी तो देश में भी होंगे नेपाल जैसे हालात...', अखिलेश बोले- UP में वोटर्स को मतदान से रोका गया

Fri, 12 Sep 2025 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 03:29 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजनों को सम्मानित किया। इस दौरान सपा मुखिया साफा पहनकर सरदार लुक में नजर आए। उन्होंने कहा कि लाल पगड़ी खुशी के प्रतीक के रूप में पहनाई जाती है। अब खुशी आने वाली है, क्योंकि सपा सरकार बनने वाली है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav honored families of those who lost their lives in farmers movement in Lucknow
सरदार लुक में दिखे अखिलेश यादव - फोटो : समाजवादी पार्टी के यूट्यूब से

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में अगर इसी तरह से वोट चोरी होती रही तो पड़ोसी देश (नेपाल) में जो जनता करती दिख रही है, हो सकता है वो यहां भी करती दिखाई दे। यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में आपसी खींचतान का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर सिख समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह पूछे जाने पर कि चुनाव आयोग बिहार की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान) चलाने जा रहा है, अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि कहीं वोट चोरी न हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि उत्तर प्रदेश में वोटरों को मतदान से रोका गया। अपनी जाति के चुनाव अधिकारी रखे गए। कुंदरकी और रामपुर के उप चुनावों में हुई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुंदरकी चुनाव में डीएम व एसपी को निर्देश दिए गए कि कि बंदूक की नोक पर वोट डलवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का चुनाव आयोग को पालन करना पड़ेगा

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या के उपचुनाव में 5 हजार लोग बाहर से लाए गए थे। यह वोटों की डकैती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का चुनाव आयोग को पालन करना पड़ेगा। सही मतदाता सूची बने और निष्पक्ष वोटिंग हो, कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहे। चुनाव आयोग इसे सुनिश्चित करे, अन्यथा हो सकता है कि यहां भी जनता सड़कों पर दिखाई दे। 


उन्होंने कहा कि भाजपा को महंगाई से लेना-देना नहीं है। अस्पतालों में सही इलाज नहीं मिल रहा है। जब भाजपा सरकार जाएगी तभी स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी। केंद्र सरकार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए फसल के नुकसान की भरपाई के लिए पूरा मुआवजा दे। साथ ही उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश को भी मुआवजा दे।

यूपी में हिरासत में मौतों का बन रहा रिकॉर्ड

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में हिरासत में मौतों का रिकॉर्ड बन रहा है। गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में हिरासत में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। गाजीपुर में पुलिस की पिटाई से हुई मौत पर कहा कि अभी तक दूसरे मारे जा रहे थे, भाजपा को अब जब अपने ऊपर बीता है, तब दर्द समझ में आया होगा। अब राजधानी में न्याय के लिए जहर खाने वाले आ रहे है। एक बार फिर सीएम हाउस के बाहर किसी ने जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed