फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav hit back at Narendra Modi's statement, know what Modi had said

मोदी VSअखिलेश: 'यूपी में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म' पर अखिलेश का पलटवार, कहा- सपा जहाज उतारने लायक रोड बनाती है

Sat, 06 Apr 2024 08:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Apr 2024 08:03 PM IST
सार

Akhilesh Yadav : पीएम मोदी ने सहारनपुर की रैली में कहा कि यूपी में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हो रही है। अखिलेश यादव ने इस बयान पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav hit back at Narendra Modi's statement, know what Modi had said
अखिलेश यादव और पीएम मोदी।

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म संबंधी बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा जहाज उतरने लायक सड़क बनाती है और भाजपा जुमलों के कागज से बने झूठे हवा-हवाई जहाज उड़ाती है। मोदी ने अपनी सभा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमला बोला था। इस पर अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि सपा के बनाए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुपर सोनिक की शानदार उड़ान हो रही है। सपा और भाजपा में यही अंतर है। सपा आपातकाल में देश की रक्षा के लिए हवाई जहाज उतारने के लिए रनवे जैसी मजबूत सड़क बनाती है और भाजपा जुमलों के कागज से बने झूठे हवा-हवाई जहाज उड़ाती है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास हवाई पट्टी बनाई गई थी, जिस पर आज भी लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे हैं। यह एक्सप्रेसवे देश की सामरिक जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने देश और जनता के लिए हमेशा बड़े विजन के साथ काम किया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने विकास कार्य रोकने का कार्य किया। नोटबंदी, इलेक्टोरल बॉन्ड भ्रष्टाचार के सबसे बड़े उदाहरण है।
विज्ञापन


घूमंतु जनजातियों का अखिलेश को समर्थन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से शनिवार को लखनऊ में बारह संघ घुमंतू विमुक्त जनजाति समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम गिहार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन का वादा किया। ''घुमंतु विमुक्त जनजाति का इतिहास'' पुस्तक भी सपा अध्यक्ष को भेंट की गई। पूरे प्रदेश में घुमंतू विमुक्त जनजाति की जनसंख्या करीब 3 करोड 50 लाख है। इनकी जातियों की संख्या 66 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed