फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav gives directions to officers on tax issue.

राजस्व वसूली बढ़ाओ, इनाम पाओ: अखिलेश

Fri, 02 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Oct 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav gives directions to officers on tax issue.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो अफसर राजस्व वसूली के मामले में उत्कृष्ट काम करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को कर एवं करेतर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए कि राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने स्तर पर समीक्षा करके हर माह की 10 तारीख तक प्रगति रिपोर्ट वित्त विभाग को अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य कर, आबकारी, स्टांप एवं निबंधन, परिवहन तथा मनोरंजन कर की प्रगति के आधार पर जिलों की ग्रेडिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रायबरेली व अमेठी जिले रहे अव्वल

Akhilesh Yadav gives directions to officers on tax issue.

अगस्त की सभी पांच मुख्य कर राजस्व मदों में ललितपुर 171.20 प्रतिशत, रायबरेली 122.70 फीसदी, चित्रकूट 115.92 प्रतिशत, अमेठी 108.14 प्रतिशत तथा महोबा 102.43 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करके टॉप पांच जिलों में शामिल रहे।

वहीं भू-तत्व एवं खनिकर्म में हाथरस 242.4 प्रतिशत, फिरोजाबाद 223.8 प्रतिशत, लखनऊ 190.1 प्रतिशत, गोंडा 170.9 प्रतिशत तथा गाजीपुर 168.2 प्रतिशत राजस्व अर्जित कर प्रथम टॉप 5 जिलों में शामिल रहे।

समग्र उपलब्धि में श्रावस्ती व रायबरेली भी
शासन ने सभी जिलों की अगस्त के अंत तक की क्रमिक समग्र राजस्व की उपलब्धि के आधार पर ललितपुर ने 118.28 प्रतिशत, श्रावस्ती ने 112.19 प्रतिशत, चित्रकूट ने 106.52 प्रतिशत, चंदौली ने 104.30 प्रतिशत तथा रायबरेली ने 108.89 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर टॉ 5 जिले रहे।

वहीं भू-तत्व एवं खनिकर्म की राजस्व वसूली में अलीगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र, श्रावस्ती और हाथरस टॉप फाइव में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed