फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav gets emotional in party meeting

अखिलेश बोले, जिसका जमीर जिंदा हो उसे बना दें सीएम

Mon, 24 Oct 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Oct 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav gets emotional in party meeting
डेमो प‌िक - फोटो : PTI

सपा का स‌ियासी और पार‌िवार‌िक कलह और उलझता जा रहा है। इस्तीफे, न‌िष्कासन और नारेबाजी का दौर बीते दो महीने से जारी है। इस कलह को व‌िराम देने और सबको अपनी बात रखने का मौका देने के ल‌िए सपा सुप्रीमों मुलायम स‌‌िंह ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में बैठक रखी।

विज्ञापन
 

बैठक से पहले ही कार्यालय के बाहर सपा समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच अख‌िलेश और श‌िवपाल के समर्थकों में कहासुनी और मारपीट की नौबत भी आ गई। इसी बीच अख‌िलेश वहां पहुंचे उनके मंच पर पहुंचते ही नारेबाजी तेज हो गई। मीट‌िंग में भारी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे।  

विज्ञापन

 

बैठक में सीएम अख‌िलेश ने कहा लोग पर‌िवार में मतभेद पैदा कर रहे हैं मुझे नेताजी और श‌िवपाल के सामने बात रखने का मौका चाह‌िए। उन्होंने कहा, मुझे अन्याय के ख‌िलाफ लड़ना नेताजी ने स‌िखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे प‌िता मेरे ल‌िए गुरु हैं। समाजवादी पार्टी को 25 साल पूरे हुए, मैं नई पार्टी क्यों बनाऊं। उन्होंने कहा, मेरे और प‌र‌िवार के ख‌िलाफ साज‌िश हो रही है तो मैं कार्रवाई जरूर करूंगा।

उन्होंने कहा क‌ि सौ प्रत‌िशत नेताजी की पार्टी है मैं कुछ नहीं हूं। लोग कह रहे हैं नई पार्टी बनाई जा रही है। सबके सामने अपनी बात रखते-रखते सीएम अ‌ख‌िलेश बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा क‌ि नेताजी आप कहेंगे तो अभी इस्तीफा दे दूंगा। अख‌िलेश ने कहा अमर स‌िंह ने कहा था अक्टूबर में बड़ा बदलाव आएगा और नवंबर तक अख‌िलेश सीएम नहीं रहेगा।

नेताजी के कहने पर दीपक स‌िंघल को न‌िकाला

akhilesh yadav gets emotional in party meeting
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
सीएम ने भावुक होते हुए कहा, मुझे आप हटा देते मुझे कोई आपत्त‌ि नहीं थी। आप कहते इस्तीफा दे दो तो मैं इस्तीफा दे देता। सीएम ने मुलायम स‌िंह से कहा क‌ि आपके कहने पर ही मैंने गायत्री प्रजापत‌ि को हटाया था। 

आपने कहा था, इस गायत्री प्रजाप‌त‌ि को बिधाते क्यों नहीं हो? तुम मुख्यमंत्री हो बिधा दो इसको। फिर आपका दोबारा फोन आया मेरे पास क‌ि राजकिशोर को हटा दो। 

आपके कहने पर ही मैंने दीपक सिंघल को भी हटाया। मैंने तो दीपक सिंघल से ये तक कहा था क‌ि जाकर नेताजी के हाथ-पैर जोड़ लो।

सीएम ने कहा, अगर मुझे हटाना चाहो तो हटा दो। अमर स‌िंह ने कहा था अक्टूबर में पार्टी बड़ा बदलाव आएगा और कहा था क‌ि नवंबर में अखिलेश सीएम नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed