फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav flags off PDA Yatra from Lucknow.

UP: पीडीए की प्रथम चरण की यात्रा को अखिलेश ने दिखाई हरी झंडी, सपा दारा सिंह के खिलाफ नहीं उतरेगी प्रत्याशी

Wed, 17 Jan 2024 01:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jan 2024 01:20 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर पीडीए यात्रा को रवाना किया। उन्होंने बताया कि सीटों के बंटवारे पर जल्द ही निर्णय होगा। इंडिया गठबंधन मजबूत हो हम इस पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav flags off PDA Yatra from Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पीडीए की प्रथम चरण की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का प्रथम चरण 1 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का साल नया जरूर है पर यह केंद्र की सत्ता परिवर्तन का भी साल है। आज लोकतंत्र खतरे में है लोकसभा से सांसदों को सवाल पूछने पर निलंबित कर दिया जाता है। ऐसे में जनता सरकार से क्या उम्मीद रखे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में पीडीए गठबंधन ही एनडीए को हराएगा। इंडिया गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही फैसला होगा। केंद्र में हमारे सहयोग से सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए निवेश के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और गुजरात निवेशकों की पहली पसंद है। वहां सुविधाएं भी बेहतर हैं। ऐसे में यूपी में कौन निवेश करेगा? सरकार को जानकारी देनी चाहिए कि प्रदेश में कितना निवेश आया और इससे कितने लोगों को रोजगार मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या से कोलकाता व बंगलुरू के लिए शुरू हुई वायुसेवा, सीएम योगी व कैबिनेट मंत्री सिंधिया ने कही ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला आज परिसर में करेंगे भ्रमण, शुद्धिकरण के बाद बांधी गई मूर्ति की आंखों पर पट्टी, 22 को खुलेगी

अखिलेश यादव बोले, पीडीए ही हमारा भगवान है

राम मंदिर कार्यक्रम में जाने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग पुराने धार्मिक लोग हैं। हमारे लिए पीडीए ही हमारा भगवान है।

सपा नहीं उतरेगी उम्मीदवार
यूपी विधान परिषद की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस सीट पर भाजपा ने दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए यात्रा में सपा के सभी नेता शामिल होंगे और जगह-जगह पर मीडिया को भी संबोधित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed