फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav faizabad rally

मैंने विज्ञापन का जिक्र किया प्रधानमंत्री तो इमोशनल हो गए: अखिलेश यादव

Fri, 24 Feb 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Feb 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav faizabad rally
अख‌िलेश यादव - फोटो : ANI
अयोध्या में जनसभा को संबोध‌ित करने पहुंचे यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ने गधे वाले बयान पर सफाई दी, सपा के काम ग‌िनवाए साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी न‌िशाना साधा।
विज्ञापन


अख‌िलेश ने कहा, हमने पुल‌िस की यूपी 100 सेवा शुरू करके कानून व्यवस्था सुधारने की कोश‌िश है। अब क‌िसी भी वक्त पुल‌िस को फोन करें जवाब जरूर म‌िलेगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने सर्ज‌िकल स्ट्राइक की और नोटबंदी की। हम सबको धोखा द‌िया, प्रधानमंत्री बताएं क‌ि आतंकवाद की क‌ितनी घटनाएं कम हो गईं और क‌ितना कालाधन इकट्ठा हो पाया?
विज्ञापन


अख‌िलेश ने फ‌िर दोहराया क‌ि धन कभी काला नहीं होता बल्क‌ि हमारा लेन-देन काला सफेद होता है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने तो व‌िज्ञापन की बात कही थी क‌िसी का मजाक नहीं उड़ाया प्रधानमंत्री उस पर भी इमोशनल हो गए। उन्होंने तो हमारे एक्सप्रेस वे और मेट्रो का भी मजाक उड़ाया, हमने तो बुरा नहीं माना। अखिलेश ने कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारा काम नहीं एक्सप्रेस वे के गड्ढे बोलते हैं तो मैं उनसे कहना चाहूंगा क‌ि एक बार एक्सप्रेस वे पर चलकर देखो, आप खुद साइकिल का बटन दबा दोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, बीजेपी वाले तो रमजान और दिवाली पर भेद करने लगते हैं। हमने तो दोनों त्योहारों में बिजली दी, अगर कोई कटिया डालता है तो हम कैसे पता कर सकते हैं क‌ि किस बिरादरी ने ‌कटिया डाली। फिर वो हम पर भेदभाव का इल्जाम कैसे लगा सकते हैं। हम रमजान दिवाली की बात नहीं कर सकते हैं। अखिलेश ने ये भी कहा क‌ि हो सकता है क‌ि प्रधानमंत्री को ही किसी ने गलत सूचना दे दी हो।
 

हम श्मशान नहीं स्मार्टफोन की बात करते हैं

akhilesh yadav faizabad rally
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा, हम श्मशान और कब्रिस्तान की नहीं बल्क‌ि स्मार्टफोन और लैपटॉप की बात करते हैं। उन्होंने प्रत्याशी पवन पांडेय के लिए वोट भी मांगे। सीएम ने मायावती पर भी हमला बोला, बुआजी से सावधान रहना ये बीजेपी से म‌िली हैं और तीन बार रक्षाबंधन मना चुकी हैं। उन्होंने कहा, आजकल बुआजी बड़े लंबे-लंबे भाषण देने लगी हैं और व‌िकास की बात भी करती हैं। इन्होंने अपना पूरा वोट बीजेपी को ट्रांसफर कर द‌िया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा, कोई गरीब बीमार हो जाए तो हमारा व‌िधायक भी मदद करेगा साथ ही हमें च‌िट्ठी ल‌िखकर भेज देना हम जरूर मदद करेंगे। अख‌िलेश ने कहा, अयोध्या फैजाबाद में घाट नेताजी ने बनवाए थे और हमने भजन स्थल बनवाए। हम फैजाबाद अयोध्या को अच्छा शहर बनाना चाहते हैं लेक‌िन बीजेपी के लोग इस शहर के नाम पर राजनीत‌ि करते हैं।

अख‌िलेश ने कहा, हम कसाब पर नहीं जाना चाहते। प्रधानमंत्री क से कांग्रेस और कसाब कह सकते हैं लेक‌िन हमने तो बचपन में क से कबूतर पढ़ा है। सीएम ने अम्बेडकरनगर के अकबरपुर में भी जनसभा की और राम मूर्ति वर्मा के ल‌िए वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed