फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav dismissed all the national and state units of samajwadi party.

Samajwadi party: अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की सभी राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भंग की

Sun, 03 Jul 2022 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Jul 2022 12:03 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

विज्ञापन
akhilesh yadav dismissed all the national and state units of samajwadi party.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर अन्य सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पार्टी कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर में होगा। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कार्यकारिणी भंग करने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पार्टी के विधायकों और चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों के साथ दो दौर की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद अभी बहाल रखा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है लेकिन जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी नहीं हो जाती है तब तक नरेश उत्तम पटेल कार्य करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed