फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav discussed organizational and political issues with key leaders at party headquarters

भाजपा की चुनाव में धांधली की तैयारी, झूठे और फर्जी आरोप लगाकर सपा को बदनाम करने की रची जा रही साजिशः अखिलेश यादव

Sun, 23 Aug 2020 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav discussed organizational and political issues with key leaders at party headquarters
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों को हमें पूरी गंभीरता से लेना होगा। भाजपा चुनाव में धांधली की तैयारी में है। झूठे, फर्जी आरोप लगाकर सपा को बदनाम करने की साजिशें होने लगी हैं। समाज में नफरत व अफवाह के जरिए भ्रम और भय फैलाने की भाजपा की रणनीति से सावधान रहना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर हम भाजपा की साजिशों का मुकाबला कर सकेंगे।

विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नेताओं के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मसलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का मुद्दा युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ जुड़ा है। गरीब, पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा का रवैया द्वेषपूर्ण है। इनकी छात्रवृत्ति बंद हो गई, फीस की प्रतिपूर्ति भी नहीं हो रही है। किसान की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। उन्हें बड़ी कंपनियों से भारी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाई है। सामाजिक सद्भाव की जगह समाज में विभाजन की खाईं चौड़ी की है। 
विज्ञापन


आरक्षण खत्म करने की साजिशें
सपा अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने की साजिशें हो रही हैं। पंचायतों में आरक्षण खतरे में है। विधानसभा व विधान परिषद के अधिवेशन में भाजपा ने अपनी तानाशाही से लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा गिराने का काम किया। उन्होंने विधायकों और पार्टी नेताओं से कहा कि गांव-गांव में चौपाल लगाकर सपा की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देना जारी रखें। कार्यकर्ता जिम्मेदारियां बांटकर जनता से संवाद स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के अधिकारों का हनन
विधायकों ने कहा कि प्रदेश में लोगों का भरोसा अखिलेश यादव के नेतृत्व पर है। सभी मजबूती से भाजपा की साजिशों का मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानमंडल के दोनों सदनों में आनन-फानन में विधेयक पास कराकर सदन की गरिमा से खिलवाड़ किया है। उसने जाहिर कर दिया है कि उसे विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में संकोच नहीं है। आर्थिक आधार पर आरक्षण, संपत्ति क्षति की वसूली, मंडी विधेयक पर विपक्ष को सदन में बात रखने का अधिकार ही नहीं दिया गया।


आपदा काल में सत्ता का दुरुपयोग
विधायकों ने कहा कि भाजपा ने कोरोना व बाढ़ की आपदा के दौरान सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया है। लोगों की परेशानी से भाजपा बेपरवाह है। नौजवान मारे-मारे घूम रहा है। खाद नहीं मिलने से खरीफ फसल बर्बाद हो जाएगी। बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी रामसुंदर निषाद, एसआरएस यादव, आनन्द भदौरिया, शशांक यादव, उदयवीर यादव, वासुदेव यादव, संजय लाठर, डॉ. राजपाल कश्यप, सुनील सिंह ‘साजन‘,  राजेश यादव, रामजतन राजभर, अरविंद कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव, संतोष यादव ‘सनी‘, राकेश यादव व राम अवध यादव खासतौर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed