{"_id":"5e81d7268ebc3e774a6babd7","slug":"akhilesh-yadav-critizizes-up-govt-over-spraying-chemical-waters-on-migrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायुक्त पानी से लोगों को सैनिटाइज करने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, जिलाधिकारी ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसायुक्त पानी से लोगों को सैनिटाइज करने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, जिलाधिकारी ने लिया एक्शन
Mon, 30 Mar 2020 04:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली में लोगों को सड़क पर बैठाकर और उन्हें सैनिटाइज करने के लिए उन पर रसायुक्त पानी का इस्तेमाल करने को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, बरेली के जिलाधिकारी ने इसे फायर ब्रिगेड और नगर निगम की 'अतिसक्रियता' बताते हुए गलती स्वीकार की है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रभावित लोगों का चीफ मेडिकल ऑफिसर बरेली की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सवाल उठाए कि
- क्या इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश हैं?
- केमिकल से हो रही जलन का क्या इलाज है?
- भीगे लोगों के कपड़े बदलने की क्या व्यवस्था है?
- साथ में भीगे खाने के सामान की क्या वैकल्पिक व्यवस्था है?
बता दें कि ये सभी यात्री दिल्ली से बरेली पहुंचे थे जिन्हें सैनिटाइज करने के लिए नगर निगम व फायर ब्रिगेड की टीमों ने उन पर केमिकलयुक्त पानी की बौछार कर दी।
विज्ञापन