फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav congratulates Mamta Banerjee on win in West Bengal election

पश्चिम बंगाल चुनाव: अखिलेश यादव बोले- दीदी की जीत भाजपा के ‘दीदी ओ दीदी’ का मुंहतोड़ जवाब

Sun, 02 May 2021 01:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 May 2021 01:44 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav congratulates Mamta Banerjee on win in West Bengal election
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार तीसरी बार बनना लगभग तय हो गया है। रूझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी 202 सीटों पर आगे है।

विज्ञापन


इस पर खुशी व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू नेता ममता बनर्जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आगे लिखा कि ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है।
 

दरअसल, आज रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी व असम के विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है लेकिन सभी की नजरें पश्चिम बंगाल पर ही लगी हुई थीं।

भाजपा ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सघन चुनाव प्रचार किया था। भाजपा के प्रमुख नेता व देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतने की घोषणा की थी पर भाजपा 100 सीटें भी नहीं हासिल कर सकी।

बता दें कि 294 सीटों वाली बंगाल विधान सभा में बहुमत के लिए 147 सीटें चाहिए जबकि टीएमसी इससे कहीं आगे 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed