UP MLC Election: सपा के दो प्रत्याशी आजम के करीबी, अखिलेश के लिए सीट छोड़ने वाले नेता के बेटे को भी टिकट
यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए सपा के चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इनमें से दो सपा नेता आजम खां के नजदीकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए सपा के सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि स्वामी प्रसाद जी एक वरिष्ठ नेता हैं। मुझे खुशी है कि वह सपा के सदस्य हैं। विधान परिषद में वह किसान और मजदूरों के सवाल उठाएंगे। सपा के चार उम्मीदवारों में से दो आजम खां के नजदीकी हैं।
I want to congratulate all the candidates from Samajwadi Party who have filed their nominations for RS polls... Swami Prasad Maurya is a senior leader and we are very happy that he is in SP. He will keep the issues of farmers & labours in the Upper House: SP chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/5Uzlnu3oSJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 8, 2022विज्ञापन
विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित सपा के चार उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा के उम्मीदवार बुधवार दोपहर नामांकन दाखिल करने विधानमंडल के राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हॉल में पहुंचे। सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य, इटावा निवासी मुकुल यादव, सहारनपुर के शाहनवाज खान उर्फ शब्बू और सीतापुर के जासमीर अंसारी ने निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, अतुल प्रधान सहित सपा के विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे।
सपा में विधान परिषद सदस्यों के नाम को लेकर कई दिनों से रस्साकशी चल रही थी। एक सीट सहयोगी दल को देने की भी बात हुई थी लेकिन दो अल्पसंख्यक चेहरे को भेजने की रणनीति के तहत सहयोगी दल को कोई सीट नहीं दी गई है।