अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, बोले- लगता है कोरोना चिकित्सकीय नहीं आपराधिक समस्या है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के संबंध में हजारों एफआईआर दर्ज हो रही हैं जिससे ऐसा लगने लगा है कि ये कोई चिकित्सीय नहीं बल्कि कोई ‘आपराधिक समस्या’ है। क्वारंटीन केंद्रों की बदहाली व उनके प्रति भाजपा सरकार की भेदभावपूर्ण नीति की वजह से लोग यहाँ जाने से डर रहे हैं। भाजपाई अपना संकीर्ण चश्मा बदलें!
उप्र में कोरोना के संबंध में हज़ारों FIR हो रही हैं जिससे ऐसा लगने लगा है कि ये कोई चिकित्सीय नहीं बल्कि कोई ‘आपराधिक समस्या’ है. क्वारेंटाइन सेंटर्स की बदहाली व उनके प्रति भाजपा सरकार की भेदभावपूर्ण नीति की वजह से लोग यहाँ जाने से डर रहे हैं.
विज्ञापन
भाजपाई अपना संकीर्ण चश्मा बदलें! — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 21, 2020
बता दें कि अखिलेश यादव योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं और सरकार के निर्णयों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों की समस्या पर कई ट्वीट किए।
उन्होंने दिल्ली से दरभंगा अपने पिता को लेकर जा रही एक लड़की की तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि सरकार से हारकर एक 15 वर्षीय लड़की निकल पड़ी है अपने घायल पिता को लेकर सैकड़ों मील के सफर पर... दिल्ली से दरभंगा। आज देश की हर नारी और हम सब उसके साथ हैं। हम उसके साहस का अभिनंदन करते हुए उस तक एक लाख रुपये की मदद पहुंचाएंगे।
सरकार से हारकर एक 15 वर्षीय लड़की निकल पड़ी है अपने घायल पिता को लेकर सैकड़ों मील के सफ़र पर... दिल्ली से दरभंगा. आज देश की हर नारी और हम सब उसके साथ हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 21, 2020
हम उसके साहस का अभिनंदन करते हुए उस तक 1 लाख रु. की मदद पहुँचाएंगे. pic.twitter.com/amO502S6dj
बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।