अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज, 'बदला बाबा' अब क्या करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर इसकी भरपाई के लिए जारी की गई नोटिस पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘बदला-बाबा’ अब क्या करेंगे? अब इस फैसले का बदला किससे लेंगे?
‘बदला-बाबा’ अब क्या करेंगे? अब इस फैसले का बदला किससे लेंगे??
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 17, 2020
मुखिया हैं तो क़ायदे-क़ानून का इल्म भी होना चाहिए और इंसाफ़ की नियत और निगाह भी. ये पद ज़िम्मेदारी का है प्रतिशोध की ज़हरीली भाषा बोलने का नहीं. pic.twitter.com/eJNoF2O9cO
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि मुखिया को कायदे-कानून की जानकारी होनी चाहिए साथ ही इंसाफ की नीयत और निगाह भी। मुख्यमंत्री पद जिम्मेदारी का है, प्रतिशोध की जहरीली भाषा बोलने का नहीं।
दरअसल, एडीएम कानपुर सिटी द्वारा सार्वजनिक संपित्त को नुकसान पहुंचाने के मामले में नोटिस जारी किया गया था। जिसके खिलाफ कानपुर के मोहम्मद फैजान ने याचिका दाखिल की थी। मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति एसएस शमशेर की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए नोटिस के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है।