{"_id":"59afd6ef4f1c1b67078b4874","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-first-day-run-of-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में खराबी पर अखिलेश का तंज, कहा- इतना वक्त लिया, फिर भी पहले दिन ही ठप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में खराबी पर अखिलेश का तंज, कहा- इतना वक्त लिया, फिर भी पहले दिन ही ठप!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो के संचालन में पहले दिन ही आई तकनीकी दिक्कतों पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा। अखिलेश ने ट्वीट किया, लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक़्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप !
विज्ञापन
छह सितंबर से आम लोगों के लिए लखनऊ में मेट्रो सेवा प्रारंभ हो गई लेकिन बुधवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर से चली मेट्रो आलमबाग के पहले ही तकनीकी दिक्कत आने के कारण रुक गई। यात्री लगभग एक घंटे तक मेट्रो में फंसे रहे, फिर उन्हें इमरजेंसी डोर से निकाला गया। इसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था।
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने CMRS के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक़्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप ! pic.twitter.com/zTclU6qdzm
विज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2017
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक व प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम के साथ लखनऊ मेट्रो का शुभारंभ किया था। इसके बाद से ही यूपी सरकार सपाइयों के निशाने पर है।
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने ही मुख्यमंत्री रहते हुए मेट्रो की आधार शिला रखी थी और इसे उनका ड्रीम प्रोजेक्ट कहा गया था। हालांकि, योगी द्वारा उद्घाटन के बाद भी सपाइयों ने ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दोपहर हंगामा किया और उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी।