फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comment on flyover collapse in basti.

फ्लाईओवर हादसे पर बोले अखिलेश- 'ना-काम सरकार' अपने भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाए स्थायी आयोग

Sat, 11 Aug 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Aug 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on flyover collapse in basti.
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बस्ती में नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर गिरने पर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस सरकार में एक तो कोई काम हो नहीं रहा है और जो हो भी रहा है उसकी दुर्दशा है। अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई स्थायी आयोग बना देना चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश का ट्वीट बस्ती के फ्लाईओवर हादसे के बाद हुआ। शनिवार सुबह करीब सात से साढ़े सात के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें एक मजदूर घायल हो गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


बस्ती के जिलाधिकारी ने बयान जारी कर बताया कि हादसे में कोई मृत्यु नहीं हुई है। वहीं, घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बैरीकेटिंग व सावधानियां लेने के बाद हाईवे का यातायात अब फिर सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed