फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav celebrates rakshabandhan with shivpal's daughter.

रक्षाबंधन पर चाचा शिवपाल के घर राखी बंधाने पहुंचे सीएम अखिलेश

Thu, 18 Aug 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav celebrates rakshabandhan with shivpal's daughter.
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर चल रही उठापटक को लेकर डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचे।

विज्ञापन


चचेरी बहन डॉ. अनुभा ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। माना जा रहा है कि रक्षाबंधन के बहाने अखिलेश और शिवपाल ने गिले-शिकवे दूर किए हैं।

लगभग दो महीने से सीएम अखिलेश यादव और लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के रिश्तों में तल्खी चली आ रही है। कौमी एकता दल के सपा में विलय को लेकर शुरू हुआ विवाद शिवपाल के इस्तीफे की धमकी तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मामले में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को दखल देना पड़ा। उन्होंने शिवपाल की तरफदारी की और अखिलेश को सीख दी। इसी का नतीजा है कि शिवपाल ने बुधवार को जहां सपा सरकार की खूब तारीफ की, वहीं बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अपने बच्चों के साथ चाचा के घर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादा शिवपाल के साथ खेले अखिलेश के बच्चे

Akhilesh yadav celebrates rakshabandhan with shivpal's daughter.

दरअसल, चचेरी बहन अनुभा उन्हें हर साल राखी बांधती हैं। इस साल भी वह रक्षाबंधन मनाने के लिए लखनऊ आई हैं। अनुभा ने अखिलेश की कलाई पर राखी बांधी तो अखिलेश ने उन्हें गिफ्ट दिया।

कई दिनों बाद शिवपाल भी अपने आवास पर थे। मुख्यमंत्री के बेटे-बेटियां काफी देर तक दादा (शिवपाल) के साथ रहे, साथ खाना भी खाया। सपा सूत्रों का कहना है कि अखिलेश और शिवपाल के बीच पारिवारिक माहौल में बातचीत हुई है।

उनके बीच पिछले कई दिनों से बनी संवादहीनता की स्थिति खत्म हो गई। यह मुलाकात कुछ दिनों से तल्ख बने माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश है।

माना जा रहा है कि मुलायम के तेवरों को देखते हुए अखिलेश ने रिश्तों की कड़वाहट के संदेश से होने वाले नुकसान की भरपाई की कोशिश शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed