{"_id":"6790980cc81830ebe50517f8","slug":"akhilesh-yadav-called-yogi-cabinet-meeting-in-maha-kumbh-political-one-and-said-bjp-wants-to-occupy-waqf-land-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Cabinet Meeting: अखिलेश ने महाकुंभ में बैठक को बताया राजनीतिक, बोले- वक्फ की जमीन कब्जाना चाहती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Cabinet Meeting: अखिलेश ने महाकुंभ में बैठक को बताया राजनीतिक, बोले- वक्फ की जमीन कब्जाना चाहती भाजपा
Wed, 22 Jan 2025 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:32 PM IST
सार
महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजनीतिक बताया। उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा वक्फ की जमीन कब्जाना चाहती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर सपा मुखिया ने सूबे की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने महाकुंभ में हो रही योगी कैबिनेट की बैठक को राजनीतिक बताया।
विज्ञापन
सपा मुखिया ने कहा कि महाकुंभ राजनीति की जगह नहीं है। भाजपा वहां पर राजनीति कर रही है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भाजपा ने पुलिस को आगे कर दिया है।
विज्ञापन
एक दिन पहले लखनऊ में वक्फ संशोधन अधिनियम पर हुई जेपीसी की बैठक पर भी सपा मुखिया ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोग वक्फ की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं।
विज्ञापन