फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav big statement borders safe industries strong then country becomes powerful

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- सीमाएं सुरक्षित... उद्योग मजबूत हों, तब देश बनता है शक्तिशाली

Mon, 12 May 2025 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 05:39 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द ही देश को मजबूती देते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लोकतंत्र संकट में है। पीडीए की सरकार ही इसका समाधान है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav big statement borders safe industries strong then country becomes powerful
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होंगी। सामाजिक सद्भाव और भाईचारा को मजबूत करना चाहिए। उद्योग, व्यापार को बढ़ाकर आर्थिक रूप से ताकतवर बनाना होगा। इसी से देश की ताकत बनेगी और राष्ट्र शक्तिशाली होगा। 

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता के सामने संकट ही संकट पैदा कर दिया है। अर्थव्यवस्था संकट में है। युवाओं के पास नौकरी, रोजगार का संकट है। इस सरकार में लोकतंत्र और संविधान पर भी संकट है। समाजवादियों की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने तथा जनता को तमाम समस्याओं से निजात दिलाने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तमाम समस्याओं का समाधान पीडीए की सरकार में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow : सीएम योगी ने कहा- पाकिस्तानियों से पूछिये ब्रह्मोस की ताकत, आ गया आतंकवाद को पूरी तरह कुचलने का वक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- लखनऊ: इस बार डेढ़ गुना अधिक गृहकर वसूलेगा नगर निगम, निशाने पर रहेंगे ये दो लाख लोग; आदेश हुए जारी


पीडीए का एजेंडा सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। सभी लोग 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कार्यकर्ता बूथ मजबूत करें, आम जनता के बीच रहें। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि भगवान बुद्ध ने विश्व को करुणा, अहिंसा और प्रेम का जो संदेश दिया था, आज उसी का अनुसरण करके ही लोग शांति और खुशहाली पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed