सीएम बोले, यादव सिंह को छोड़िए, मिठाई खाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है कि यूपी सरकार यादव सिंह पर फिलहाल कार्रवाई के मूड में नहीं है। फैजाबाद में रविवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चीफ इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कहा कि वक्त आने पर कार्रवाई होगी। फिलहाल जांच चल रही है। मीडिया ने अब और जानकारी चाही तो हंसते हुए टाल गए, बोले- ‘शादी में आए हैं, यादव सिंह को छोड़िए, मिठाई खाइए।’
इसी के साथ वे साथी मंत्रियों अंबिका चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अवधेश प्रसाद आदि के साथ खाने की मेज की ओर बढ़ गए।
वैवाहिक समारोह में जनपद पहुंचे सीएम अखिलेश यादव प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे। खासकर मेट्रो रेल व एक्सप्रेस वे को सूबे के विकास की नई तस्वीर बताई।
एक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सपा नेताओं ने एक टेंट में प्रेस वार्ता रखी थी, जहां मुख्यमंत्री ने आते ही प्रदेश में चल रही योजनाओं पर बोलना शुरू किया।
कोतवाल की हत्या पर बोले, जोखिम लेना पड़ता है
अखिलेश ने कहा, प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना से प्रदेश की 40 लाख महिलाओं का भला होगा। किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए नहरों और सरकारी नलकूपों से मुफ्त पानी दिया जा रहा है।
गांवों के विकास के लिए उन्हें सड़कों से तो जोड़ ही रहे हैं, दो राजधानियों को आपस में जोड़ने के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली किल्लत दूर करने के लिए ढाई साल में सरकार ने जितने पावर प्लांटों पर एक साथ कार्य शुरू किया है, उतना किसी ने नहीं किया।
कानून व्यवस्था पर कहा कि जो कमियां और बुराइयां उनके सामने आ रही हैं, उन पर फौरन नकेल कसी जा रही है। फर्रुखाबाद में कोतवाल की हत्या के सवाल पर कहा कि पुलिस को सेवा के दौरान जोखिम उठाने पड़ते हैं।
प्रदेश की ओर से सेवा करने के दौरान जोखिम उठाते मारे गए पुलिस कर्मियों के परिजनों को बीस लाख रुपए इसलिए दिए जा रहे हैं, ताकि परिवार आर्थिक तंगी से न गुजरे और दूसरे जवानों में हौसला व हिम्मत बढ़े।