फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav announces compensation for train accident victims.

मृतकों व घायलों के लिए अखिलेश ने की घोषणा

Sat, 21 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav announces compensation for train accident victims.

सूबे के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ट्रेन हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और सीएमओ से उचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्रेन हादसे में मारे गए व्यक्तियों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी है। पीड़ित परिवारों की हर तरह की मदद की जाएगी।

विज्ञापन


ट्रेन हादसे की सूचना पर सबसे पहले राज्य सरकार की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने में मदद कराई। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भी भर्ती घायलों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद दुर्घटना है। जिले के इतिहास में यह पहली बार इतनी बड़ी दुर्घटना है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना को संज्ञान में लिया और पीजीआई के इमरजेंसी और केजीएमसी के ट्रॉमा सेंटर में घायलों का अच्छा इलाज कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री घायलों के इलाज और उनके बारे में सूचनाएं, निगरानी स्वयं कर रहे हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed