अपराध बढ़ने के आरोप पर भाजपा ने अखिलेश को याद दिलाया मुलायम का बयान, कहा- अपने गिरेबां में झांकें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में यूपी अपराध प्रदेश बनता जा रहा है। भाजपा ने देश ही नहीं दुनिया में प्रदेश की बदनामी करा दी है। राज्य सरकार अपराधों पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। न तो प्रदेश से अपराधी बाहर गए हैं और न ही जेल जाने का उन्हें कोई भय है। माफिया और अफसरशाही के गठजोड़ से अपराधियों के धंधे बेरोकटोक फल-फूल रहे हैं।
अखिलेश ने रविवार को एक बयान में कहा कि प्रदेश में जघन्य अपराधों की बाढ़ आना चिंताजनक है। अलीगढ़ की घटना अभी भूली भी नहीं थी कि हमीरपुर में छात्रा के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर ने झकझोर दिया। इसी तरह बरेली, वाराणसी, जालौन, कुशीनगर और मेरठ में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से जनता में गहरा आक्रोश है।
यूपी में जंगलराज बताना पूरी तरह तथ्यों से परे
भाजपा ने कहा है कि अलीगढ़ की घटना पर बयान देने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने गिरेबां में भी झांक लेना चाहिए। उनका उत्तर प्रदेश में जंगलराज बताना पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे है।
पार्टी प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही ऐसी घटनाओं पर मृत्युदंड का कानून बनाया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह ने तो कहा था कि नौजवानी में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे मामलों में मृत्युदंड उचित नहीं है। जहां तक भाजपा सरकार का सवाल है तो अलीगढ़ की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। चार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।