फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav addresses students in lucknow.

युवाओं के भविष्य को प्रभावित करेंगे 2019 व 2022 के चुनाव: अखिलेश यादव

Fri, 06 Apr 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav addresses students in lucknow.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

भाजपा नहीं चाहती है कि लोग शिक्षित व संपन्न हों। डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया की बातें खूब होती हैं, मगर इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ये बातें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कही। वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बीएचयू, काशी विद्यापीठ व इलाहाबाद विवि के छात्र नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा ऐसे सपने दिखाती है जो कभी साकार नहीं हो सकते। चुनाव के दौरान भाजपा ने नौजवानों को दो करोड़ नौकरियां देने का सपना दिखाया था। मोदी सरकार के चार साल बीत रहे हैं, लेकिन रोजगार का कहीं कोई पता नहीं है।
विज्ञापन


करोड़ों नौजवानों को जब राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर ही नहीं मिलेगा तो उनके लिए राष्ट्रवाद का कोई अर्थ नहीं है। यादव ने कहा, वर्ष 2019 के लोकसभा व 2022 के विधानसभा चुनाव युवा पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed