फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav addresses party leaders in Lucknow.

कूड़ा भाजपा के अंदर ज्यादा, लेकिन उनके नेता हाथ में झाड़ू पकड़े हुए हैं: अखिलेश यादव

Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav addresses party leaders in Lucknow.
सपा मुखिया अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के अंदर कूड़ा ज्यादा है लेकिन उसके नेता हाथ में झाड़ू पकड़े हुए हैं। उनसे कहीं सफाई नहीं हुई। अब इस कूड़े को साफ  करने की जिम्मेदारी सपा उठाएगी।

विज्ञापन


अखिलेश शनिवार को सपा मुख्यालय में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों, नगर पालिका अध्यक्षों व नगर पंचायत अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपाई गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करते हैं। भाजपा स्मार्ट सिटी की बड़ी बातें करती है लेकिन यह स्मार्ट सिटी क्या है और कहां है, इसका अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा ऐसे ही झूठे सपने दिखाती है। भाजपा सरकारों ने अब तक कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया है। गांव, गरीब, किसान नौजवान सभी परेशान हैं। भाजपा ने महापौर के चुनावों का इस तरह शोर मचाया था जैसे चुनाव सिर्फ नगर निगमों में ही हुए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे राज्य में नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के चुनावों की उसने चर्चा तक नहीं की। सच्चाई तो यह है कि इन चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई है। अयोध्या में राम जन्मभूमि वार्ड से सपा जीती है।

2019 चुनाव को लक्ष्य मानकर काम करें

akhilesh yadav addresses party leaders in Lucknow.

सपा अध्यक्ष ने निर्वाचित पार्षदों एवं अध्यक्षों को बधाई देने के साथ ही चेताया कि भाजपा के झूठ से सभी को सावधान रहना है। 2019 में लोकसभा का बड़ा चुनाव है, उसे लक्ष्य मानकर काम करना है। इस अवसर पर विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे।

बैलेट से ज्यादा सपा प्रत्याशी जीते
अखिलेश ने कहा कि सपा प्रत्याशी ईवीएम की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। प्रदेश में 9 महीनों में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। अपराध रुक नहीं रहे हैं। बिजली की दरें बढ़ा दी गई है। इससे किसान पर बोझ बढ़ेगा।
 
भाजपा से अच्छा काम करने का संकल्प
नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पार्षदों ने अखिलेश यादव का आभार जताया कि उन्होंने सपा का चुनाव निशान देकर जनता की सेवा का अवसर दिया। सभी ने संकल्प लिया कि वे भाजपा से अच्छा काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed