इशारों-इशारों में बोले अखिलेश, 'चाचा-भतीजे के मामले सब जगह हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने अहमद हसन व नसीमुद्दीन के रिश्ते पर कहा कि मैं कभी-कभी अखबार में पढ़ता हूं कि यह चाचा-भतीजे का मामला है। उन्होंने सदन में शिवपाल यादव का नाम लिए बगैर चुटकी लेते हुए कहा, ‘...चाचा-भतीजे के मामले सब जगह हैं।’
मुख्यमंत्री ने नसीमुद्दीन से कहा कि आपकी नेता ने कहा है मुझे बुआ मत कहो, अब मैं बुआ नहीं कहूंगा, लेकिन मुझे बता दें कि हम उन्हें क्या कहें। यह बात अलग है कि जब उन्हें पिछले दिनों बीजेपी के कारण परेशानी आई तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुझे बुआ मानते हैं तो उसके (दयाशंकर) खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते।
मैं उन्हें बुआ मानता था, इसलिए मुझे भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। बाद में भीड़ बुलाकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुझे बुआ न कहें। अब नेता विरोधी दल हमें बता दें कि उन्हें हम क्या कहें।
'केंद्र व यूपी की पूर्व सरकारों मं समाजवादी सबसे बेहतर'
अखिलेश ने न सिर्फ सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बल्कि बसपा सरकार में विकास कार्य न किए जाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि जनता जब सरकारों का आकलन करेगी तो एक सरकार जो प्रदेश से हटाई थी और दूसरी सरकार जो केंद्र में बन गई है, इन सभी सरकारों में समाजवादियों को बेहतर पाएगी।
सपा ने जो वादे किए थे, उन्हें जमीन पर उतारा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, मेट्रो, समाजवादी पेंशन, मुस्लिमों को योजनाओं में 20 फीसदी हिस्सेदारी, नए मेडिकल कॉलेज जैसे काम सपा सरकार ने किए हैं। जनता हमें फिर मौका देगी।
नसीमुद्दीन से कहा, कहीं आप भी तो नहीं जा रहे...
मुख्यमंत्री ने बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ समय पहले तक जो लोग सरकार बना रहे थे, उनके नेता ही साथ छोड़कर चले गए। कुछ और लोग भी चले गए। मुख्यमंत्री ने नसीमुद्दीन से कहा कि आपके यहां तो नेता प्रतिपक्ष आपको छोड़कर चले गए। कहीं आप भी तो नहीं जा रहे।
'सरकार के पांच-छह महीने बचे तब भी निवेश के लिए आ रहे'
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार के पांच-छह महीने बचे हैं, इसके बावजूद निवेश के लिए लोग आ रहे हैं। हमने सूबे में निवेश का माहौल बनाया है। निवेशकों को सुविधाएं दी हैं। सूबे की छवि सुधारने के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर, सोशल सेक्टर व सुविधाओं के क्षेत्र में काफी काम हुआ है।
हमारी जानकारी में जो मामले आए, न्याय दिया...
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में कानून-व्यवस्था का मसला बहुत उठता है, लेकिन मैं कह सकता हूं कि हमारी जानकारी में जो मामले आए हैं, हमने न्याय दिया है।
आंकड़े दोबारा देखना चाहिए कि देश में कौन-सा प्रदेश कहां है। फिर भी हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं हट सकते हैं। जिस तरह 108 एंबुलेंस पर लोगों को भरोसा है, उसी तरह का भरोसा 1090 पर महिलाओं को है। अब तक चार लाख महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है।
डायल 100 परियोजना से बढ़ेगा भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्तूबर में हम डायल 100 परियोजना शुरू करने जा रहे हैं। इसके जरिए 10 से 20 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचेगी। फिर लोगों को एफआईआर न लिखे जाने की शिकायत नहीं होगी। प्रदेशवासियों का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा।