फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav addressed party workers for bypoll.

यूपी उपचुनाव की तैयारी: अखिलेश की सपाइयों से अपील, मतदाता सूची को ठीक कराने का काम प्राथमिकता से करें

Tue, 13 Aug 2024 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Aug 2024 10:58 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया गया है। अब उपचुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी भाजपा को हराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के लिए चुनौती बन गई है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed party workers for bypoll.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिस्सा लेने के लिए मतदाता सूची को ठीक कराने का काम प्राथमिकता से करना चाहिए, ताकि भाजपा की साजिश सफल न हो सके। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना अपना अधिकार समझती है। यही वजह है कि वह निर्वाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करती है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। इसलिए ऐसी साजिशों से सतर्क रहना जरूरी है। वे मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया गया है। अब उपचुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी भाजपा को हराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के लिए चुनौती बन गई है। अन्याय और अत्याचार भाजपा का एजेंडा है। भाजपा की नीतियों के चलते समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पीड़ित है। प्रदेश में बहन-बेटियों के प्रति अपराध का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन


सपा को जिताए भुर्जी समाज
भुर्जी भोजवाल समाज की दारुलशफा में हुई बैठक में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और विधायक जयकिशन साहू ने भुर्जी समाज से उपचुनाव में सपा को जिताने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता सुभाष भोजवाल और संचालन समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी भुर्जी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed