फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav News: Akhilesh Yadav addressed media in Lucknow today.

सपा ने संभल हिंसा की रिपोर्ट रखी: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप - भाजपा ने अफसरों के माध्यम से हिंसा करवाई

Tue, 07 Jan 2025 01:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jan 2025 01:29 PM IST
सार

Akhilesh Yadav on Sambhal Case: समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर संभल मामले की रिपोर्ट रखी और कहा कि जानबूझकर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav News: Akhilesh Yadav addressed media in Lucknow today.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने संभल में जानबूझकर अफसरों के माध्यम से हिंसा करवाई और मासूम लोगों पर अत्याचार किया। सपा का प्रतिनिधिमंडल जब संभल गया तो उसे रोका गया। वहां जाने नहीं दिया गया। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के माध्यम का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा दरार वादी पार्टी है। इन लोगों का इंसानों के जीवन से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा हृदयहीन पार्टी है। 
विज्ञापन


इसके पहले, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने संभल हिंसा से संबंधित रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि संभल में मस्जिद का सर्वे कराने को लेकर जानबूझकर तनाव पैदा किया। सर्वे करने जाने वाली टीम में भाजपा के लोग शामिल थे और जब विवाद बढ़ गया तो भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि सीधे गोली चला दी गई। इस घटना से प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए देने होंगे 10 सवालों के जवाब, पार्टी अब नये तरीके से तैयार करेगी संगठनात्मक ढांचा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जानलेवा हुआ यूपी का मौसम, ठंड और कोहरे के बीच बारिश, ओले...11की मौत


अफसर मनमर्जी कर अन्याय की सभी सीमाएं पार कर रहे हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दो पहिये हैं एक अन्याय और दूसरा भ्रष्टाचार। ये लोग भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने के लिए प्रदेश में जगह-जगह हिंसा कर रहे हैं। अधिकारी अन्याय की सभी सीमाओं को पार कर रहे हैं।

... अखिर सनातनी मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यूपी में हर दिन 50 हजार गायें काटी जा रही हैं और जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के यही विधायक कह रहे हैं कि आज अगर प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री न होता तो वो सीएम आवास में घुस जाते...। मैं यही कहूंगा कि योगी आदित्यनाथ भाजपा के नहीं हैं। मैं उनसे यही कहूंगा कि वो आएं और सीएम आवास में घुस जाएं।

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कसा तंज... वहां सबसे साफसुथरा चुनाव होने जा रहा है
सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मिल्कीपुर में सबसे साफसुथरा चुनाव होने जा रहा है। मीडिया के लोगों को भी वहां कैमरा लेकर जाना चाहिए ताकि पता चल सके कि वहां कैसे चुनाव हो होते हैं। अभी जब नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे तो देखा गया था कि प्रशासन की मदद से लोगों को वोट नहीं करने दिया गया। बूथों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया और वोट नहीं करने दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed