फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: 11 Dead as Cold Wave Dense Fog and Rain Wreak Havoc Across State Mausam News

UP Weather Today : जानलेवा हुआ यूपी का मौसम, ठंड और कोहरे के बीच बारिश, ओले...11की मौत

Tue, 07 Jan 2025 11:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

UP Weather Update Today IMD Alert : यूपी में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। ठिठुरन और कोहरे के बीच अब बारिश की भी एंट्री हो गई है। मौसम के कारण प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 11 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: 11 Dead as Cold Wave Dense Fog and Rain Wreak Havoc Across State Mausam News
- फोटो : amar ujala

विस्तार

 UP Weather Alert: पूरे प्रदेश में जारी कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच बारिश की भी एंट्री हो गई है। सोमवार को मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा में बूंदाबांदी के साथ कहीं- कहीं ओले भी पड़े।

विज्ञापन


6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, ठंड से प्रदेश में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महोबा, एक-एक चित्रकूट और बांदा के हैं। कानपुर देहात में दो और कानपुर शहर में तीन लोगों की मौत हुई है। बरेली में भी एक सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नूरी बाबा का पाकिस्तान प्रेम: ISI से जुड़े तार? मुंबई से बंगाल तक नेटवर्क; क्राइम कुंडली देख पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेल से हो रहे खेल, DIG जेल ने सूचना आयोग से मांगी यह जानकारी; कई अफसरों पर की थी कार्रवाई की संस्तुति


घने कोहरे के चलते लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, अयोध्या, अमेठी और आजमगढ़ में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बलिया, बहराइच, चुर्क, सोनभद्र और उरई में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 जिलों में भीषण ठंड और 32 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से बदलाव के संकेत हैं। मंगलवार से पश्चिम-उत्तर यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद तापमान गिरेगा। ठिठुरन भरी ठंड और मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed