फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress is preparing party in a new way.

UP: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए देने होंगे 10 सवालों के जवाब, नये तरीके से तैयार होगा संगठनात्मक ढांचा

Tue, 07 Jan 2025 11:18 AM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jan 2025 11:18 AM IST
सार

यूपी में कांग्रेस संगठन को नये सिरे से तैयार कर रही है। यह सब नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए किया जा रहा है। नेताओं की रैंकिंग सवाल जवाब के आधार पर होगी।

विज्ञापन
UP Congress is preparing party in a new way.
यूपी में नए सिरे से तैयार हो रही कांग्रेस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए नई रणनीति बनाई है। जिलाध्यक्ष बनने के इच्छुक नेताओं को 10 सवालों के जवाब देने होंगे। इस परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने के बाद सियासी पकड़ का आकलन किया जाएगा। इसके बाद जिलाध्यक्ष की ताजपोशी होगी।

विज्ञापन


कांग्रेस की प्रदेश व जिला इकाई भंग है। नई कार्यकारिणी गठित करने की कवायद चल रही है। प्रदेश को छह जोन में बांटकर समीक्षा की जा रही है। हर जोन के जिलों के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदकों को बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के समक्ष 10 सवालों के जवाब देने होंगे। जवाब के आधार पर संबंधित व्यक्ति की रैंकिंग होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली विधानसभा के साथ होगा मिल्कीपुर उपचुनाव, तैयारियां पूरी करने में जुटा चुनाव आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं पहनने वालों का होगा चालान, मुख्यमंत्री योगी ने दिए थे सख्ती के निर्देश


दूसरे चरण में इन दोनों के बीच से ही संबंधित जिले व शहर के जातीय समीकरण और स्वीकार्यता के आधार पर जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष तय होगा। इसके पीछे रणनीति है कि पार्टी में किसी तरह का असंतोष न होने पाए। यह भी कोई आरोप न लगाए कि क्षेत्र में बिना काम किए ही वरिष्ठ नेताओं के बीच पहुंच के आधार पर किसी को जिलाध्यक्ष बना दिया गया।

देने होंगे इन सवालों के जवाब
आवेदकों को संगठन के बारे में जानकारी, पार्टी से जुड़ने का समय, सदस्यता अभियान में हिस्सेदारी, भारत जोड़ो यात्रा में योगदान, यूपी जोड़ो यात्रा में योगदान, पौधरोपण, बीएलए पंजीयन, रक्तदान, विधानसभा घेराव में सक्रियता, अन्य चुनाव में सक्रियता आदि से संबंधित सवालों के जवाब देने होंगे।

कार्यकर्ताओं को सिखाया पंचायत में भागीदारी का सलीका

युवक कांग्रेस मध्य जोन के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सांसदों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न जिलों से आए युवाओं को पंचायत स्तर पर सियासी भागीदारी निभाने का सलीका सिखाया। बताया कि पंचायत स्तर पर पकड़ मजबूत करके न सिर्फ सियासी कॅरिअर विकसित किया जा सकता है, बल्कि पार्टी को फिर से मुख्य धारा में लाई जा सकती है। बीकेटी में चल रहे शिविर में पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने युवाओं को जनता के हितों के लिए संघर्षशील रहने का संकल्प दिलाया।

आगामी पंचायत चुनाव में युवा कांग्रेसजनों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं सांसद केएल शर्मा ने भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने, उत्पीड़न से जुड़े मुद्दे को सियासी तौर पर उठाने, चलो पंचायत-चलो वार्ड अभियान चलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, फ्रंटल संगठनों के प्रभारी विश्व विजय सिंह, विनीत कंबोज, दीपक शिवहरे, अंकित तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed