फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav addressed a meeting in Balrampur.

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा

Sat, 26 Feb 2022 06:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Feb 2022 06:36 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार आने पर किसानों की उपज का भुगतान मात्र 15 दिन में किया जाएगा। छुट्टा जानवरों का बेहतर प्रबंध किया जाएगा। जो हमारी गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं इस समय उनके घर से खुद धुआं निकल रहा है। वह बलरामपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Akhilesh yadav addressed a meeting in Balrampur.
बलरामपुर की जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डबल इंजन सरकार की इस चुनाव में जनता पटरी ही उखाड़ देगी। बाढ़ से ज्यादा लोग छुट्टा सांड़ से परेशान हैं। प्रदेश में बसपा व कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। भाजपा से ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी ही नहीं है। बलरामपुर नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने केवल समाज में नफरत पैदा करने का काम किया। नोटबंदी के बाद न तो काला धन आया और न ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ। डीएपी का दाम वही है लेकिन बोरी से पांच किलोग्राम खाद कम कर दी गई। किसानों की उपज का भुगतान मात्र 15 दिन में किया जाएगा। छुट्टा जानवरों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा। जो हमारी गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं इस समय उनके घर से खुद धुआं निकल रहा है। शिक्षा मित्रों को भाजपा सरकार ने धोखा दिया।
विज्ञापन


मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार बनी तो 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में रोजगार दिया जाएगा। एंबुलेंस की संख्या दोगुनी की जाएगी। डायल-112 की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। जो लोग कानून व्यवस्था की बात करते हैं उनके ही राज में सबसे ज्यादा मौतें पुलिस हिरासत में हुई है। बहन-बेटियों की आबरू रोज नीलाम हो रही है। कोरोना काल के दौरान बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। संविदा व आउट सोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करेंगे। लोगों को अब सरकारी नौकरी दी जाएगी। बिजली की बढ़ी दरों से परेशान लोगों को 300 यूनिट की बिजली दी जाएगी। किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। प्रदेश में भाजपा ने एक भी बिजली घर नहीं बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की सरकार बनी तो फौज में भर्ती निकाली जाएगी। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। अस्पतालों में गरीबों का इलाज और सारी जांचे मुफ्त में होगी। सिर्फ बाबा ही ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में अपने ऊपर दर्ज मुकदमें वापस लिए। आप लोग सपा की सरकार बनाईए हम कोड़री घाट की तरह मथुरा बाजार घाट पर पुल बनाएंगे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान बसपा और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किए। लोगों से जिले की चारो सीटों पर सपा के लिए समर्थन तथा वोट भी मांगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्व ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद व मुश्तीक अहमद ने लकड़ी का हल भेंटकर उनका स्वागत किया। मंच का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजीज खान ने किया। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता विनय कुमार पांडेय  ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहणा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, ओंकार नाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, फ्लावर, अंकित सिंह सूर्यवंशी, आनंद कुमार सिंह अन्नू सहित सभी प्रत्याशी व तमाम लोग मौजूद रहे। 


तुलसीपुर में पार्टी  का दिया हवाला
अपने संबोधन के बाद अखिलेश यादव जिले के चारो प्रत्याशियों का परिचय विधानसभावार लोगों से करा रहे थे। जब तुलसीपुर प्रत्याशी की बारी आई तो उन्होंने कहा कि तुलसीपुर में कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि मुझे अपने पूर्व विधायक को चुनाव लड़ाना पड़ा। इनका भी ख्याल आप लोग अवश्य रखेंगे। उनका यह बयान सभा में ही चर्चा का विषय बन गया। लोग इस बयान का अलग-अलग मतलब निकालते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed