{"_id":"63ac9b382a13974d9719d59f","slug":"akhilesh-yadav-accuses-the-government-there-is-no-arrangement-for-protection-from-cold-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, प्रदेश में सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, प्रदेश में सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं
Thu, 29 Dec 2022 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Dec 2022 01:08 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अभी तक न तो कहीं अलाव जलाए जा रहे हैं और न रैन बसेरों का उचित इंतजाम है। सरकार सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को लेकर गंभीर नहीं है। अभी तक कंबल के टेंडर किए जा रहे हैं। जबकि सपा सरकार में कंबल और गर्म कपड़े की समय से पहले ही इंतजाम कर लिए गए थे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश सर्दी और गलन से कांप रहा है। किसान परेशान है। ठंडक जानलेवा होती जा रही है। कुछ जगह मौत की भी सूचना है। इसके बाद भी भाजपा सरकार लापरवाह बनी है। सर्दी से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अभी तक न तो कहीं अलाव जलाए जा रहे हैं और न रैन बसेरों का उचित इंतजाम है। सरकार सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को लेकर गंभीर नहीं है। अभी तक कंबल के टेंडर किए जा रहे हैं। जबकि सपा सरकार में कंबल और गर्म कपड़े की समय से पहले ही इंतजाम कर लिए गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बीमारों के साथ आए तीमारदारों का बुरा हाल है। कोई पेड़ के नीचे रात बिता रहा है तो कोई खुले आसमान में। उन्होंने फसल रखवाली करते हुए सर्दी से दम तोड़ने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा देने और रखवाली कर रहे किसानों को जल्द से जल्द कंबल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन