फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh will be the cm candidate from samajwadi party

सपा की घोषणा, अखिलेश ही होंगे सीएम पद के उम्मीदवार

Mon, 17 Oct 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Oct 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
akhilesh will be the cm candidate from samajwadi party
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह ने जब से अखिलेश यादव को 2017 के चुनाव के लिए चेहरा बनाने से इन्कार किया है, तब से ये मुद्दा सुर्ख‌ियों में हैं। आज समाजवादी पार्टी की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस में ये घोषणा कर दी गई क‌ि अख‌िलेश यादव ही 2017 के चुनाव में सीएम पद के ‌ल‌िए सपा का चेहरा होंगे।
विज्ञापन


ये घोषणा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ‌क‌िरनमय नंदा ने की। क‌िरन ने कहा क‌ि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते मैं ये बात कह रहा हूं और इस बात पर पूरी पार्टी सह‌ित नेता जी की भी सहमत‌ि है। उन्होंने मुलायम स‌िंह के बयान के बारे कहा क‌ि उन्होंने प्रक्र‌िया के तहत वो बात कही थी।
विज्ञापन

 

क‌िरनमय नंदा ने कहा क‌ि क‌िसी भी पार्टी के पास अख‌िलेश जैसा चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा क‌ि 2012 में भी संसदीय बोर्ड ने अख‌िलेश का चुनाव क‌िया था। उन्होंने बताया ‌क‌ि मुलायम संदेश यात्रा का तीसरा चरण 10 तारीख को वाराणसी से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामगोपाल ने ल‌िखी थी च‌िट्ठी

akhilesh will be the cm candidate from samajwadi party
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि बीते द‌िनों एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह ने कहा था कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुमत मिला तो विधायक मंडल दल मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा था, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, संसदीय बोर्ड और हम तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा?


मुलायम स‌िंह के इस बयान के बाद सीएम अख‌िलेश ने काफी सधा हुआ बयान द‌िया था और कहा था क‌ि नेता जी अनुभवी और बड़े नेता हैं उन्होंने ये बाद कुछ सोचकर ही कही होगी।


वहीं शनिवार को रामगोपाल यादव ने मुलायम के बयान पर उन्हें पत्र लिखकर तीखी प्रत‌िक्र‌िया जताई थी। पत्र में रामगोपाल ने यहां तक कह द‌िया था क‌ि सीएम अखिलेश निर्विवाद रूप से प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

पिछले दिनों जो कुछ हुआ है, उससे पार्टी का मतदाता निराश और हताश है। अब तो उसमें नेतृत्व के प्रति आक्रोश पैदा हो रहा है। स्थिति यह बन गई है कि यदि मतदाता को अहसास हो जाएगा कि कोई प्रत्याशी मुख्यमंत्री विरोधी है तो वह विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed