फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh wants help on seventh pay commission.

सातवें वेतन आयोग पर असहाय हुए अखिलेश

Thu, 25 Dec 2014 02:17 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Dec 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh wants help on seventh pay commission.

वित्तीय वर्ष 2015-16 के आम बजट से पहले सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की होने वाली बैठक में यूपी की ओर से राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वाजपेयी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसमें केंद्र से बजट मिलने में देरी, केंद्रीय योजनाओं का बजट शेयर बढ़ाने और 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू करने के लिए राज्य की स्थिति को देखते हुए मदद की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


शासन के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 26 दिसंबर को दिल्ली में वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट को लेकर राज्य के वित्त मंत्रियों से उनकी अपेक्षाएं जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास है। लेकिन वे प्री-बजट मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने उसमें शामिल होने के लिए वाजपेयी को अधिकृत किया है। वाजपेयी के साथ प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर भी दिल्ली जाएंगे।

सातवें वेतन आयोग से बढ़ेगा प्रदेश का भार

Akhilesh wants help on seventh pay commission.

वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2016 से लागू होने वाली 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियों से प्रदेश का व्यय भार बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।

राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति व विकास की गति को देखते हुए बढ़े हुए व्यय भार को अकेले राज्य के स्तर पर वहन करना आसान नहीं होगा। इसलिए प्री-बजट मीटिंग में केंद्रीय वित्त मंत्री का ध्यान इस ओर दिलाने की तैयारी है।

चूंकि जनवरी 2016 वित्तीय वर्ष 2015-16 में ही पड़ेगा, लिहाजा प्रस्तावित बजट में प्रदेश की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बजट प्रावधान करने की मांग की जाएगी।

इसके अलावा केंद्रीय योजनाओं में केंद्र का बजट शेयर बढ़ाने की मांग भी की जा सकती है। केंद्र सरकार से बजट मिलने में देरी का मुद्दा भी उठेगा।

जेटली को बताया जाएगा कि किस तरह बजट मिलने में देरी से तमाम योजनाएं समय से पूरी नहीं हो पा रही हैं और इस वजह से उनकी लागत भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed