{"_id":"58b005814f1c1b2b69b2676c","slug":"akhilesh-tweeted-and-tagged-pm-modi-with-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का दांव: ट्वीट करके किया मोदी को टैग, देखें क्या लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का दांव: ट्वीट करके किया मोदी को टैग, देखें क्या लिखा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी का चुनाव बेहद रोचक मोड़ पर है। जनसभाओं और रैलियों से आगे बढ़कर अब चुनावी जंग ट्विटर तक पहुंच गई है। शुक्रवार को अखिलेश की 7 जनसभाओं का कार्यक्रम था और प्रधानमंत्री मोदी भी गोंडा में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इन धुआंधार जनसभाओं के बीच अखिलेश ने ट्विटर पर एक कमेंट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया है। आगे देखें क्या लिखा इस ट्वीट में...
अखिलेश
अखिलेश ने इस कमेंट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्रों को 18 लाख लैपटॉप बांट दिए। आपका डिजिटल इंडिया का सपना पूरा कर रहा हूं। ट्वीट किया, Have distributed 18 lakh laptops to meritorious students in Uttar Pradesh. Fulfilling your dream of #DigitalIndia @narendramodi
नरेंद्र मोदी
बता दें कि ट्विटर पर प्रधानमंत्री को 2.47 करोड़ लोग फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में अखिलेश ने अपनी योजना को प्रधानमंत्री से जोड़कर उनके फॉलोअर्स तक पहुंचाने की कोशिश की है वहीं उनके लैपटॉप बांटने में भेदभाव के आरोप का भी जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
दरअसल बीजेपी की रैलियों में प्रधानमंत्री कई बार कह चुके हैं कि अखिलेश जाति देखकर लैपटॉप देते हैं। भाजपा का मेनीफेस्टो जारी करते वक्त भी अमित शाह ने यही कहा था कि हम बिना किसी भेदभाव के लैपटॉप बांटेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
अखिलेश के इस ट्वीट को उनका शातिराना पलटवार माना जा रहा है। अब देखना है इस पर प्रधानमंत्री की तरफ से क्या जवाब आता है।