{"_id":"614cbcf18ebc3e2bdd0d8382","slug":"akhilesh-told-sankalp-patra-a-bundle-of-lies-electricity-is-coming-to-villages-after-two-days-lives-are-lost-due-to-falling-in-the-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने संकल्प पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा : गांवों में दो दिन बाद आ रही बिजली, गड्ढे में गिरने से जा रही जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने संकल्प पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा : गांवों में दो दिन बाद आ रही बिजली, गड्ढे में गिरने से जा रही जान
Thu, 23 Sep 2021 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:14 PM IST
सार
कहा कि भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन पडरौना सहित आसपास के जिलों में दो दिन बाद बिजली मिल रही है। खीरी में जनता बिजली संकट से परेशान है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन पडरौना सहित आसपास के जिलों में दो दिन बाद बिजली मिल रही है। खीरी में जनता बिजली संकट से परेशान है। राजधानी के कई इलाकों में भी बिजली की वजह से पानी का संकट है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। देश का भविष्य विद्यालय परिसरों में जलभराव के कारण छप्पर में पढ़ाई करने को मजबूर है। स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक नमूना बरेली जिले में देखने को मिलास, जहां एक बच्ची की मृत्यु डेंगू से होने पर स्वास्थ्य महकमा छह दिन तक रिपोर्ट दबाए बैठा रहा। कोरोना की तरह डेंगू से मौतों को भी प्रशासन दबाने पर तुला हुआ है। वाराणसी में बीएचयू अस्पताल में बेड न होने से स्ट्रेचर पर इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का दावा किया, लेकिन विभिन्न स्थानों पर सड़क पर बने गड्ढे में गिरने से लोगों की जान जा रही है। बरेली -लखनऊ हाई.वे सहित अन्य हाई वे की स्थिति सरकार की मनमानी का प्रमाण दे रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यों को ही अपना बताकर उसने साढ़े चार साल निकाल दिए। अब जनता वर्ष 2022 में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर समाजवादी सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन