फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh to travel twice in his halicoptor twice

आजम को हेलीकॉप्टर से सैर कराएंगे सीएम अखिलेश

Sat, 28 Dec 2013 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 28 Dec 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
akhilesh to travel twice in his halicoptor twice

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को एक बार फिर रामपुर में होंगे।

विज्ञापन


यह पहला मौका होगा जब एक दिन में सीएम दो दफा रामपुर आएंगे।

पहले वे नगर विकास मंत्री आजम खां को मुरादाबाद के लिए लेने आएंगे और फिर उन्हें छोड़ने भी आएंगे।

सीएम का कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री को रविवार को मुरादाबाद में तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना हैं।

यहां पर सीएम के संग नगर विकास मंत्री आजम खां भी मौजूद रहेंगे। सीएम के मुरादाबाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बीच सीएम के रामपुर आने का भी कार्यक्रम तय हो गया है।
विज्ञापन


सीएम हेलीकाप्टर से पूर्वान्ह 11.50 बजे जौहर यूनिवर्सिटी में पहुंचेंगे, जहां वे बीस मिनट तक रहेंगे और फिर इसके बाद वे आजम खां को लेकर हेलीकाप्टर से मुरादाबाद के लिए उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकाप्टर से जाएंगे जौहर यूनिवर्सिटी
इसी तरह दोपहर 2.50 बजे एक बार फिर सीएम हेलीकाप्टर से जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वह यहां आजम को यूनिवर्सिटी में छोड़ेंगे। इस दौरान वह यहां करीब दस मिनट यहां बिताएंगे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री तीस मिनट तक रामपुर में रहेंगे।

सीएम का कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। हैलीपैड पर सुरक्षा के इंतजाम कि ए गए हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।


पहले भी बने हैं 'सारथी'

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नगर विकास मंत्री आजम खां को रामपुर छोड़ने पहले भी आ चुके हैं। बरेली में रैली के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जौहर यूनिवर्सिटी में उतरा था,जहां सीएम ने नगर विकास मंत्री को यूनिवर्सिटी छोड़ा था। इस दौरान वे यहां करीब बीस मिनट तक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed