फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh to provide land for central schemes.

अखिलेश का ऐलान, केंद्र की पूरी मदद करूंगा

Wed, 10 Sep 2014 02:03 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Sep 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
akhilesh to provide land for central schemes.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए जमीन दिलाने में राज्य सरकार की तरफ से कोई ढिलाई नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी के विकास व जनता के हित के लिए किए जाने वाले कार्यों में वह पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार से बातचीत कर रहे थे। गंगवार मुख्यमंत्री से मिलने आए थे।
विज्ञापन


बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार ने फर्रुखाबाद में टेक्सटाइल पार्क खोलने का फैसला किया है।

साथ ही बरेली, लखनऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद और वाराणसी में मेगा लेदर पार्क स्थापित करने का निर्णय किया है। इसके लिए जमीन की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा, वह जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राफ्ट म्यूजियम के लिए मिलेगी जमीन

akhilesh to provide land for central schemes.

मुख्यमंत्री अ‌खिलेश ने वादा किया कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार को जो भी सहयोग हो सकता है, वह दिया जाएगा।

गंगवार ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में क्राफ्ट म्यूजियम ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर भी बनना है। मुख्यमंत्री ने इस सेंटर के लिए भी जमीन की शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed