फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh targeted BJP: BJP should tell how much external capital investment was done in the state

अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना : भाजपा बताए कि प्रदेश में कितनी बाहरी पूंजी निवेश हुआ

Tue, 20 Jul 2021 07:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jul 2021 07:24 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि भाजपा के राजनीतिक छल कपट की सच्चाई अब सबके सामने आ गई है। इससे बौखलाए मुख्यमंत्री और भाजपा के दूसरे नेता तरह- तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh targeted BJP: BJP should tell how much external capital investment was done in the state
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश विकास में पीछे होता गया है। भाजपा बताए कि कहां से कितना बाहरी पूंजी निवेश आया और किस उद्यमी ने कहां उद्योग लगाया। बेरोजगारी, उद्योगों में छंटनी, बेरोजगारी के आंकड़े भी नहीं दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के राजनीतिक छल कपट की सच्चाई अब सबके सामने आ गई है। इससे बौखलाए मुख्यमंत्री और भाजपा के दूसरे नेता तरह- तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी भाजपा और संघ की बैठकें, कभी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं हो रही हैं तो कभी धड़ाधड़ तबादले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इज्जत पर खतरा मंडराता रहता है। रेप की घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक झूठे प्रचार में मुख्यमंत्री ने जनता की गाढ़ी कमाई फूंकने का काम किया है।
विज्ञापन


नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश फिसड्डी साबित हुआ है। हर रोज बिजली कटौती, गड्ढायुक्त सड़कें, जगह- जगह जल भराव, ट्रैफिक जाम, पेयजल संकट, शिक्षा स्वास्थ्य में दुर्व्यवस्था और प्रदूषण से राजधानी समेत हर महानगर में लोग परेशान हैं। समाजवादी पार्टी ने जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को ललकारते हुए पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन किया। सपा को मिले समर्थन से स्पष्ट हो गया है कि सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनना तय है। आरएसएस जनता को रोक नहीं पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed