फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh starts a campaign against Swachh Bharat Abhiyan.

मोदी के 'स्वच्छ भारत...' पर अखिलेश का सियासी जवाब!

Fri, 14 Nov 2014 01:42 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Nov 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh starts a campaign against Swachh Bharat Abhiyan.

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के नवरत्नों में शुमार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश में क्लीन-ग्रीन अभियान लॉन्च कर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के तीन शहरों लखनऊ, आगरा व मथुरा के लिए सफाई प्रतियोगिता शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसके तहत साफ-सफाई में सर्वश्रेष्ठ वार्डों को पुरस्कृत किया जाएगा। तीनों जिलों में पहला स्थान पाने वाले वार्ड को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले वार्डों को क्रमश: 30 लाख और 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। लखनऊ व आगरा के लिए छह-छह पुरस्कार रखे गए हैं।
विज्ञापन


दोनों जिलों में एक-एक पुरस्कार पहले विजेता को मिलेगा जबकि दूसरे नंबर के दो विजेता चुने जाएंगे। वहीं तीसरे नंबर के लिए तीन वार्डों का चयन होगा। मथुरा में प्रत्येक श्रेणी के लिए एक-एक वॉर्ड का ही चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ही शहरों में पुरस्कार की राशि का वितरण संबंधित वार्ड के स्थायी, अस्थायी, आउट सोर्सिंग व संविदा श्रेणी के सभी सफाई कर्मचारियों के बीच समान रूप से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि इस प्रतियोगिता से वार्डों में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता आएगी। इनाम जीतने के लिए वार्डों के बीच होड़ भी रहेगी।

लखनऊ के अस्पतालों के बीच भी प्रतियोगिता

Akhilesh starts a campaign against Swachh Bharat Abhiyan.

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में भी सफाई और हरियाली को लेकर प्रतियोगिता शुरू की है। सर्वश्रेष्ठ साफ-सफाई वाले अस्पताल को 50 लाख, दूसरा स्थान पाने वाले को 30 लाख व तीसरा स्थान पाने वाले अस्पताल को 20 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान सहित सभी सरकारी अस्पताल हिस्सा लेंगे।

यूपी में चलाए जा रहे क्लीन-ग्रीन अभियान का यह भी एक हिस्सा होगा। पुरस्कार राशि संबंधित अस्पताल के सफाई कर्मचारियों, माली व वॉर्ड ब्वाय के बीच समान रूप से वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed