{"_id":"65997bd12528f316e00cf863","slug":"akhilesh-said-on-alliance-with-bsp-who-will-guarantee-mayawati-after-the-elections-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से गठबंधन पर बोले अखिलेश: चुनाव बाद मायावती की गारंटी कौन लेगा, बताया राहुल की यात्रा से जुड़ेंगे या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से गठबंधन पर बोले अखिलेश: चुनाव बाद मायावती की गारंटी कौन लेगा, बताया राहुल की यात्रा से जुड़ेंगे या नहीं
Sun, 07 Jan 2024 08:49 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 07 Jan 2024 08:49 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने बसपा को इंडिया गठबंधन में शामिल करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने पर भी जवाब दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मायावती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया में एक कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को गठबंधन में शामिल करने के सवाल पर कहा कि चुनाव के बाद की उनकी गारंटी कौन लेगा। उनका इशारा उनके पाला बदलने को लेकर था। उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी ये कांग्रेस की यात्रा है। जब सीट बंटवारें को लेकर फैसला हो जाएगा तो लोग खुद ब खुद अपना समर्थन देने के लिए इस यात्रा से जुड़ेंगे। मालूम हो कि यह यात्रा यूपी से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता करेंगे रामलला के दर्शन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव/ प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेता 15 जनवरी को अयोध्या जायेंगे। वह सुबह 9.15 बजे सरयू नदी में स्नान के बाद रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
हर जिले से मिला ज्ञापन भेजेंगे सरकार को
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 18 दिन चली यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान हर जिले के ज्ञापन मिला है। इसे जल्द ही केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजा जाएग। जनता की वाजिब समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन