फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: Invitation was sent to me by courier, again I was insulted like washing a bungalow.

अखिलेश यादव बोले: मुझे कूरियर से भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, बंगला धुलाने की तरह ही फिर किया अपमानित

Fri, 12 Jan 2024 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Jan 2024 09:40 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्री राम के नाम पर हम अपमानित न करें। मुझे कोई निमंत्रण नही मिला। कोई कूरियर भी नहीं आया। न घर पर न ऑफिस में।

विज्ञापन
Akhilesh said: Invitation was sent to me by courier, again I was insulted like washing a bungalow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे पता चला है कि मेरे लिए 22 जनवरी का निमंत्रण कूरियर के माध्यम से भेजा गया, लेकिन यह कूरियर मुझे आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। मीडिया के लोग ही मुझे भेजे गए कूरियर की रसीद उपलब्ध करवा दें। उन्होंने कहा की अयोध्या मंदिर में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों को जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि दुनिया में सभी जगह हर ढांचे को बनाने में इस बात का विशेष ख्याल रखा जाता है।

विज्ञापन

 

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जिस तरह से निमंत्रण की खबर चलाई जा रही है, उससे मुझे अपमानित किया जा रहा है ठीक उसी तरह से जैसे मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोकर अपमानित किया गया था। भगवान श्री राम के नाम पर हम अपमानित न करें। मुझे कोई निमंत्रण नही मिला। कोई कूरियर भी नहीं आया। न घर पर न ऑफिस में। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिये लाई गई है। इंडिया गठबंधन सीट शेयरिंग में रामगोपाल यादव हैं। 2019 व 2022 चुनाव  का आंकड़ा हम लोगों के सामने है। अखिलेश यादव ने कहा कि कम ही ऐसे लोग हैं, जिनसे लोगों ने प्रेरणा ली है। विवेकानंद इन्हीं लोगों में शामिल थे। उन्होंने शिकागों में जो भाषण दिया। उसमें भारत व उस संस्कृति की बात थी। उन्होंने गरीब की सेवा का मंत्र दिया। भाजपा का रास्ता वह नहीं है जो विवेकानंद ने दिया। 

उन्होंने कहा कि नौकरियों का रास्ता आगे के लिए खत्म किया जा रहा है। पीडीए सपा व समाजवाद को दिशा देंगे। खुद आर्मी चीफ ने कहा कि 27 तक एक लाख सेना कम हो जाएगी। अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिये लाई गई है। पहले सेना में पीडीए की भर्ती होती थी। इवेंट के जरिये सरकार जनता का ध्यान भटक गया। 

Trending Videos

अखिलेश का आरोप फिर किया अपमानित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed