{"_id":"6150ab2e8999756f651f18ed","slug":"akhilesh-said-instead-of-protecting-the-public-the-police-is-filing-fake-cases-killing-42-saints-in-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, जनता की रक्षा के बजाय फर्जी मुकदमे लगा रही है पुलिस, चार साल में 42 साधु संतों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, जनता की रक्षा के बजाय फर्जी मुकदमे लगा रही है पुलिस, चार साल में 42 साधु संतों की हत्या
Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस जनता की रक्षा के बजाय फर्जी केस बनाने और फर्जी एनकाउंटर करने में लगी है। इसका फायदा उठाकर अपराधी हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस जनता की रक्षा के बजाय फर्जी केस बनाने और फर्जी एनकाउंटर करने में लगी है। इसका फायदा उठाकर अपराधी हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री रोज अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की बातें करते रहते हैं पर कोई उनको सुनता नहीं है। भाजपा सरकार में मंत्री से लेकर अधिकारी तक सब मनमानी कर रहे हैं। किसी का किसी पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की निरंतर मौजूदगी में भी गोरखपुर अपराधियों का अड्डा बन गया है। वह जब भी गोरखपुर में रहते हैं तो कोई न कोई बड़ी अपराधिक वारदात जरूर होती है। अभी उनवल के नाले में युवती की लाश मिली। गुलरिया में बच्चों का शव मिला। महिला की चेन व पर्स चोरी हो गया। जब जिला ही नहीं संभल रहा है तो प्रदेश कैसे संभालेंगे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में साधु संतों की जिंदगी भी खतरे में है। उन पर जानलेवा हमलों की सूची लंबी हैं। चार साल में 42 साधु संतों की हत्या हो चुकी है। किसी को गोली मारी गई तो किसी की संदिग्ध स्थितियों में मौत हुई। अभी तक किसी को न्याय नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन