Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, government does not want to give benefit of MSP to farmers intentionally

अखिलेश ने कहा, सरकार जानबूझकर किसानों को नहीं देना चाहती है एमएसपी का लाभ

Tue, 18 May 2021 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 May 2021 10:47 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय किसानों पर महंगाई की मार पड़ रही है। उसे फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
Akhilesh said, government does not want to give benefit of MSP to farmers intentionally
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय किसानों पर महंगाई की मार पड़ रही है। उसे फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। इस सरकार में बिचौलियों की मौज हो रही है जबकि किसान बेबस हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की दरों में लगातार वृद्धि हो रही है। बिजली भी महंगी करने की तैयारी है। गांवों में कोरोना का कहर टूटने से किसानों पर तिहरी मार पड़ रही है। राजधानी लखनऊ सहित कई जनपदों से गेहूं खरीद में भारी अनियमितताओं की सूचनाएं मिली हैं। किसान क्रय केन्द्रों पर धक्के खा रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री को भी यह कहने के लिए विवश होना पड़ा कि गेहूं की सरकारी खरीद में घोर लापरवाही है। क्रय केंद्र बंद होने की आम शिकायतें हैं। सरकार जानबूझकर किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं देना चाहती। गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसानों को सैंपल पास कराना होता है। तब भी उन्हें केंद्रों पर धांधली का शिकार होने पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि गन्ने का 15,000 करोड़ का भुगतान लटका है। इस पर ब्याज तो कभी मिलने वाला है नहीं। भले ही गेहूं का एमएसपी 1975 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन किसानों को 1500 रुपये के लाले भी पड़े हैं। धान की फसल के लिए प्रदेश में बीज का अभाव है। इससे पहले किसान इतना बेबस कभी नहीं हुआ। उन्होंने ट्वीट किया कि उच्च न्यायालय को कहना पड़ा कि गांवों में चिकित्सा व्यवस्था राम भरोसे है। ऐसे में दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला है इसके लिए संवेदनाएं दिखानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed