फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: Demolition of Jain temple in Mumbai has tarnished India's image in the world, SP will fight for

अखिलेश बोले: मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने से धूमिल हुई भारत की छवि, सपा करेगी अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष

Sat, 19 Apr 2025 09:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, मुस्लिम और पारसी समुदाय के मुद्दों पर संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी। 

विज्ञापन
Akhilesh said: Demolition of Jain temple in Mumbai has tarnished India's image in the world, SP will fight for
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 समाजवादी पार्टी जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, मुस्लिम और पारसी समुदाय के मुद्दों पर संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी। सपा नेताओं का कहना है कि इन सभी अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रहे अन्याय की सूची तैयार करवाई जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा कि मुंबई में मंदिर तोड़े जाने से दुनिया में भारत की छवि धूमिल हुई है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में मुंबई में तोड़े गए जैन मंदिर के विरोध में उमड़ा जैन समाज, देश में भाजपा सरकारों द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ वो गुस्सा है, जिसका ज्वालामुखी बहुत दिनों से सुलग रहा था। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित तस्वीरें पूरी दुनिया में देखी जा रही हैं। भाजपा ने अपनी नकारात्मक राजनीति से हमारे देश की सहिष्णुता की स्वस्थ और स्वच्छ छवि बहुत धूमिल कर दी है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आजादी के इतने वर्षों बाद आखिर भाजपा के शासन में ही और विशेषकर भाजपा शासित राज्यों में ही ऐसी घटनाएं क्यों घट रही हैं। शांतिप्रिय माने जाने वाला जैन समाज कई बार सड़कों पर उतरने के लिए क्यों मजबूर हुआ है। ये विशाल जनाक्रोश बता रहा है कि अब भ्रष्ट भाजपा सरकार अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि जैनियों के कार्यक्रम में प्रवचन देने वाले भाजपाई अब कहां छुपकर बैठे हैं। सवाल जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, मुस्लिम, पारसी या अन्य किसी अल्पसंख्यक समाज का नहीं है, बल्कि देश की 90 प्रतिशत पीड़ित व उत्पीड़ित पीडीए आबादी का है।
 

Samwad 2025: अखिलेश यादव ने राणा सांगा विवाद पर तोड़ी चुप्पी... परिवारवाद पर दिया जवाब, देखें तस्वीरें

हर विधानसभाओं में बनाए जाएंगे कांग्रेस संविधान रक्षक

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को आयोजित कांग्रेस विमुक्त घुमंतू एवं अनुसूचित विभाग की बैठक में तय किया गया कि हर विधानसभा में संविधान रक्षक तैयार किए जाएंगे। ये बूथ से लेकर जिला स्तर तक समन्वय करेंगे और संविधान बचाओ अभियान चलाएंगे।

बैठक में तय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निरंतर संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा, ईवीएम हटाओ भारत बचाओ, जातिगत जनगणना करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में मौजूद विमुक्त घुमंतू एवं अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक सुरेश माहला ने कहा कि 2027 का चुनाव कांग्रेस के लिए अहम है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संख्या बढ़ाने के लिए अभी से संघर्ष करना होगा। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर हो रहे अत्याचार के मामलों में तत्काल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाएगा और पूरे प्रकरण की जांच कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed