फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said Constitution lifeline for PDA BJP weakening it On Dr. Bhimrao Ambedkar death anniversary

डॉ भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस: अखिलेश यादव बोले- पीडीए के लिए संजीवनी है संविधान, भाजपा सरकार कर रही कमजोर

Fri, 06 Dec 2024 08:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

सपा ने प्रदेश में डॉ भीमराव आंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान पीडीए के लिए संजीवनी है। भाजपा सरकार कमजोर रही है। 

विज्ञापन
Akhilesh said Constitution lifeline for PDA BJP weakening it On Dr. Bhimrao Ambedkar death anniversary
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने प्रदेशभर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया।  

विज्ञापन


इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत का संविधान बनाकर देश के गरीबों, दलितों पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया। संविधान हम सबके लिए संजीवनी है।

विज्ञापन

संविधान की मूल भावना से खिलवाड़

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से संविधान को खतरा है। भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों का हक छीन रही है। संविधान में दिए आरक्षण को नुकसान पहुंचा रही है। संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक न्याय के लिए पूरी तरह से संकल्पित

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके संविधान और लोकतंत्र बचाने और सामाजिक न्याय के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। इस अवसर पर विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed