फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, Congress's support for caste census is a big change

अखिलेश यादव बोले : महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी सपा, राधास्वामी सत्संग मामले में भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 27 Sep 2023 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Sep 2023 09:05 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में एक जनसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कांग्रेस के जातीय जनगणना के समर्थन करने को बड़ा बदलाव बताते हुए इस पर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
Akhilesh said, Congress's support for caste census is a big change
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में एक जनसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कांग्रेस के जातीय जनगणना के समर्थन करने को बड़ा बदलाव बताते हुए इस पर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि सपा को मौका मिला तो मध्य प्रदेश में बहनों को प्रतिमाह 6 हजार रुपये, गांव में सोलर पैनल लगाकर गरीब-आदिवासियों को फ्री बिजली और मुफ्त आवास देंगे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर में बुधवार को बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। यह चुनाव केवल मध्य प्रदेश का नहीं है, बल्कि इसका संदेश आगामी लोकसभा चुनाव में भी जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन दस साल की सरकार में आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा सरकार ने न यूपी के नौजवानों को नौकरी दी और न मध्य प्रदेश के नौजवानों के लिए कोई काम किया। भाजपा बताए कि विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट क्यों नहीं दे रही है। इसी से साबित होता है कि भाजपा की नीयत कभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और अन्य महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ाया। तमाम विरोध के बाद भी नेताजी मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को टिकट दिया और लोकसभा में पहुंचाया।

राधास्वामी सत्संग मामले में अखिलेश का भाजपा पर निशाना
आगरा में राधास्वामी सत्संग के कब्जे में जमीन खाली कराने के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि भाजपाइयों ने पहले भूमाफ़ियों से मिलकर राधास्वामी सत्संग को निशाना बनाया। अब भाजपा के लोग गोपालक भगवान कृष्ण के उपासकों पर ही कसाइयों को गाय बेचने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वभर के इस्कान के अनुयायी इस आरोप से दुखी हैं। भाजपा सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि इसका संबंध सिर्फ प्रदेश व देश से ही नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय छवि से भी है।

अखिलेश ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दी बधाई
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर सभी की सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना करते हुए कहा कि यह दिन पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जानने और उन पर अमल करने का है। अखिलेश यादव ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह जन्म उत्सव मुहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं की याद दिलाता है। पैगंबर मुहम्मद साहब का कहना था कि सबसे अच्छा आदमी वह है, जिससे मानवता की भलाई होती है।


प्रतापगढ़ में सपा नेता पर हमले की निंदा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ के समाजवादी पार्टी के नेता राजेश सिंह पर जानलेवा हमले की घटना निंदनीय है। हमले के शिकार राजेश सिंह के भाई दीप नारायण सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने इस मामले में तेजी नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed